28 Mar 2024, 16:48:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशि अनुसार बहनें भाइयों को बांधें लकी कलर की राखी, जीवन में होगी उन्नति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2019 9:59AM | Updated Date: Aug 11 2019 9:59AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रक्षाबंधन यानी भाई-बहन के प्यार का त्योहार। इस दिन बहनें अपने भाइयों की दाहिनी कलाई पर राखी बांधती हैं, बदले में उनको भाइयों का प्रेम, उपहार और रक्षा का वचन मिलता है। यदि बहनें इस दिन अपने भाइयों को उनकी राशि के लकी कलर का ध्यान रखें और उनको उस रंग के धागे या राखी बांधें, तो उनको जीवन में तरक्की, उन्नति और सफलता प्राप्त होगी।
 
राशि अनुसार किस रंग की राखी बांधनी चाहिए,जाने
 
1- मेष राशि- इस राशि के जातक के लिए शुभ रंग लाल और पीला होगा है। बहनों को लाल या पीले रंग का धागा भाई की कलाई में बांधनी चाहिए। इससे उनके जीवन में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।
 
2- वृष राशि- वृष राशि वालों के लिए लकी कलर सफेद और नीला होता है। भाइयों को इन रंगों की ही राखियां बांधें। ऐसा करने से उनके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
 
3- मिथुन राशि- इस राशि के लोगों के लिए हरा और सफेद रंग भाग्यशाली होता है। इनके लिए हरे रंग की राखी अच्छी रहेगी। यह उनके लिए सफलता लाएगा।
 
4- कर्क राशि-  इस राशि के जातकों का लकी कलर पीला, हरा और सफेद होता है। रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाइयों को इस रंग के धागे या राखी बांधनी चाहिए। इससे जीवन में सुख प्राप्त होगा।
 
5- सिंह राशि- इस राशि वालों का शुभ रंग गुलाबी, हरा और पीला है। ये रंग इन राशि वालों के उग्र स्वभाव को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में बहनों को इन रंगों की राखियां बांधनी चाहिए।
 
6- कन्या राशि- ऐसे जातकों के लिए हरा, पीला और सफेद रंग सर्वोत्म रहता है। रक्षाबंधन पर इन रंगों का धागा बांधना अच्छा रहेगा। हरे रंग की राखी ग्रह दोष को दूर करेगा।
 
7- तुला राशि- इस राशि के लिए सफेद, हरा और नीला रंग भाग्यशाली होता है। इस राशि के लोगों के लिए सफेद और नीले रंग की राखी बहुत अच्छी रहेगी।
 
8- वृश्चिक राशि- लाल, पीला, नीला, गहरा लाल या मैरून रंग वृश्चिक राशि के जातकों के लिए प्रभावशाली होता है। बहनें इन रंगों की राखियां अपने भाइयों को बांधे तो उत्तम होगा।
 
9- धनु राशि- धनु राशि के लोगों के लिए हरा, लाल और पीला रंग लकी कलर होता है। इस बार रक्षाबंधन पर इस रंग का धागा या राखी बांधें।
 
10- मकर राशि- इस राशि के लोगों को सफेद, लाल और हल्का नीला या आसमानी रंग के राखी बांधा जाए तो उनके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।
 
11- कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के लोगों के लिए सफेद, लाल और नीला रंग शुभता का प्रतीक होता है। ऐसे जातकों को इन रंगों के धागे बांधें।
 
12- मीन राशि- पीला, सफेद और हरा मीन राशि के लोगों के व्यक्तित्व में निखार लाता है, उनके लिए शुभ होता है। बहनें उनको इन रंगों का धागा बांध सकती हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »