26 Apr 2024, 05:26:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन में करें शनिदेव के ये सरल उपाय - दूर होंगे हर कष्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2019 12:07PM | Updated Date: Jul 31 2019 12:08PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन महीना हिंदू धर्म के लोगो के लिए बहुत ही शुभ और महत्वपूर्ण होता हैं वही इस महीने भगवान शिव की पूजा अर्चना से व्यक्ति की हर इच्छा पूर्ण हो जाती हैं वही सावन का महीना शिव को प्रिय होता हैं सावन महीने में शनिवार का अपना अलग ही महत्व होता हैं इसे संपत शनिवार भी कहा जाता हैं। 
 
इस महीने के शनिवार को कुछ खास उपाय कर अपनी परेशा​नियों से मुक्ति प्राप्त कर सकते हैं। वही शनिवार शाम को सर्वप्रथम शिव जी के मंदिर में जाकर विधि विधान से शिवलिंग की पूजा अर्चना करनी चाहिए। वही पीपल की पूजा करें। दिन में किसी भी वक्त कुछ दान अवश्य करें।
बता दें, कि जिन लोगो को नौकरी और करियर में दिक्कत या फिर कोई परेशानी आ रही हैं, नौकरी नहीं मिल रही हैं, या फिर लगती हैं और कुछ वक्त के बाद छुट जाती हैं तो ऐसे व्यक्ति को लोहे की वस्तुओं का दान किसी गरीब निर्धन को करना उचित रहेगा। 
 
वही दान हमेशा ही किसी जरूरतमंद व्यक्ति को ही करना चाहिए। वही जो लोग अच्छा स्वास्थ्य चाहते हें, या जो लोग रोगों से परेशान हैं तो ऐसे लोगों को दवाइयां और कपड़ों का दान करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न हो जाते हैं और रोगो से मुक्ति करते हैं। 
 
वही जो लोग मुकदमें या फिर वाद विवाद से परेशान रहते हैं तो ऐसे लोगो को काले चने या फिर काली उड़द की दाल या सरसों का तेल दान करना चाहिए। तेल का दान किसी जरूरतमंद को ही करें मगर यह भी ध्यान रखें कि तेल को मूर्ति पर ना चढ़ाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »