29 Mar 2024, 01:23:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

सावन के पहले सोमवार पर करें ये खास उपाय - मिलेगी खुशियां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2019 12:18PM | Updated Date: Jul 22 2019 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन महीने की शुरूआत हो चुकी हैं...सावन का आज पहला सोमवार है...आज सभी दूर भगवान शिव की पूजा की जा रही है। वही सावन में मुख्य रूप से शिवलिंग की पूजा होती हैं और उस पर जल और बेल पत्र अर्पित किया जाता हैं वही इस साल सावन महीने का पहला सोमवार 22 जुलाई यानी की आज पड़ रहा हैं वही अगर सावन के हर सोमवार को वि​धि पूर्वक भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हैं, तो व्यक्ति की तमाम समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैं वही विभिन्न समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए यह उपाय लाभकारी साबित होता हैं। 

शादी विवाह में आ रही बाधाओं के लिए करे यह उपाय - 

108 बेल पत्र ले और हर बेलपत्र पर चन्दन से राम लिखें। वही इसके बाद एक एक करके सारे बेलपत्र शिव लिंग पर अर्पित कर दें। वही शीघ्र विवाह की प्रार्थना करें। 

संतान सुख में आ रही बाधाओं के लिए यह उपाय - 

भगवान शिव के मंदिर में जाएं और शिवलिंग पर घी अर्पित करें। वही उन्हें जल की धारा चढ़ाएं संतान प्राप्ति की प्रार्थना करें।

ये उपाय करने से मिलेंगे लाभ

हर महत्वपूर्ण काम करने के पूर्व एक जायफल ले और एक बार में चाकू से काटकर उसके दो भाग कर दें। दोनों भागों को काम के लिए बाहर निकलते ही फेंक दें। ऐसा करने से आपको सफलता हासिल होगी।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »