29 Mar 2024, 18:04:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो गंगा दशमी पर करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 11 2019 11:47AM | Updated Date: Jun 11 2019 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को मां गंगा मानव कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुई थीं और इसी वजह से इस दिन को गंगा दशहरा के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग गंगा में स्नान कर पुण्य लाभ कमाते हैं। इस दिन गंगा स्नान के साथ ही दान का भी विशेष महत्व होता है। कल गंगा दशमी है और जो लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं या अन्य कई प्रकार की समस्याओं से परेशान हैं, वे गंगा दशमी पर कुछ खास उपाय कर सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार गंगा दशमी पर अगर ये उपाय किए जाएं तो इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और अपने भक्त की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। 
 
गंगा दशमी पर सुबह उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर ओम नम: भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का जाप करें। गंगा दशमी को घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों से बनाया हुआ तोरण बांधने से घर के अंदर नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं कर पाती हैं और घर सकारात्मकता से भरा रहता है।
 
इस दिन मां गंगा की पूजा का विशेष महत्व होता है, पूजा में केले, सुपारी, पान, शहद, तिल, पंचांमृत आदि चीजों को अवश्य शामिल करें। गंगा दशमी के दिन चांद निकलने के बाद खीर में मिश्री व गंगा जल मिलाकर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद वितरित करें। इससे आपके घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »