श्रीकृष्ण ने बताया कि इन 5 कार्यों के साथ हर व्यक्ति को अपने माता-पिता और गुरु की सेवा भी करनी चाहिए। जो व्यक्ति ऐसा करता है उसे जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती श्रीकृष्ण ने पांडवों के ज्येष्ट भ्राता युधिष्ठिर को धन के संबंध में कुछ विशेष बातें बताईं। उन्होंने युधिष्ठिर को उन 5 उपायों के बारे में बताया जिन्हें अपनाकर व्यक्ति धनवान, सुखी और समृद्ध बन सकता है।
माता सस्स्वती के ऐसे चित्र की पूजा- श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को बताया कि हमें माता सरस्वती के ऐसे चित्र या फिर ऐसी मूर्ति की पूजा रोजाना करनी चाहिए, जिसमें माता सरस्वती कमल के आसन पर विराजमान हों। जिस घर में सरस्वती माता की पूजा रोजाना होती है, उस घर से दरिद्रता दूर होती है, उस घर के लोगों को धन संपत्ति और मान-सम्मान दोनों प्राप्त होता है।
भगवान कृष्ण को रोजाना अर्पित करें ये वस्तु- घर में चंदन को रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। घर में शुद्ध चंदन होना चाहिए। इसे रोजाना घिसकर भगवान कृष्ण को अर्पित करें। इससे आपके घर में दरिद्रता का नाश होता है और लक्ष्मी माता स्वत: ही आती हैं।
घर में अवश्य रखें यह वस्तु- वेदों और पुराणों में शहद को अति शुद्ध बताया गया है। घर में सदा शहद रखना चाहिए और घर के हर सदस्य को शहद का सेवन करना चाहिए। घर में शहद रखने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और साथ ही स्थिर लक्ष्मी बनी रहती हैं।
चमत्कारी मंदिर- यहां विदेश जाने की चाहत पूरी करते हैं भगवान घर में आए अतिथि का सत्कार हमेशा ध्यान रखें कि आपके घर में यदि कोई अतिथि आए तो उसे देखकर मुंह न बनाएं, बल्कि उन्हें पूरे सम्मान के साथ बिठाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी आप पर सदैव प्रसन्न बनी रहेंगी।
गाय के घी का दीपक- भगवान कृष्ण ने बताया कि जिस घर में रोजाना गाय के घी का दीपक बनाकर जलाया जाता है। गाय के शुद्ध घी से भोग बनाकर भगवान को चढ़ाया जाता है। उस घर में समस्य देवी देवताओं की कृपादृष्टि बनी रहती है। उस घर पर माता लक्ष्मी और धन के स्वामी कुबेर देवता की कृपा सदैव बनी रहती है।