28 Mar 2024, 19:14:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शनिवार की रात सोने से पहले करे छोटा सा उपाय मिलेगा मनचाहा फल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 8:21PM | Updated Date: May 25 2019 8:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शनिवार को तेल का एक उपाय करने से ही आपकी हर समस्या दूर हो जायेगी। यूँ तो यहाँ कई प्रकार के तेल होते है, पर हर तेल के अपने अलग अलग गुण होते है। तो चलिए आज हम आपको बताते है, कि तेल का ऐसा कौन सा उपाय है, जिसे आज रात करने से आपको मनचाहा फल मिलेगा।तेल का ये उपाय बताने से पहले आपके लिए ये जान लेना जरुरी है, कि तेल का कितना महत्व है ,तेल का इस्तेमाल न केवल खाना बनाने बल्कि दीपक जलाने के लिए भी किया जाता है।शनिवार रात को आपको तिल के तेल से ये उपाय करना है।इस उपाय के अनुसार सबसे पहले आप को शनि देव या  हनुमान जी के मंदिर जाकर उन्हें तेल चढ़ाना है।गौरतलब है, कि यदि आप हनुमान जी के मंदिर जाएँ तो उनके सामने चमेली के तेल का दीपक जलाना है, जबकि अगर शनि मंदिर जाए तो तिल के तेल का दीपक जलाना है।

ऐसे में यदि आपके पास तिल का तेल न हो तो आप सरसो का तेल भी ले सकते है और किसी भी पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक जला सकते है।
यदि आपको असाध्य रोग है, तो आपको इकतालीस दिन तक पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाना है।
इसके इलावा यदि आप शारीरिक बाधाओं से ग्रस्त है, तो आज ही सरसो के तेल में सवा किलो आलू और बैंगन की सब्जी डाले. इसमें सबसे पहले सरसो का तेल ले और इसमें आलू और बैंगन को मिक्स करके सवा किलो सब्जी बनानी है,साथ ही सवा किलो आटे की पूरियां बनानी है और इसे गरीबो या किसी विकलांग में बाँटना है।इससे आपकी शारीरिक बाधाएं दूर हो जाएगी।इसके इलावा आप जिसके नाम का भोजन करवा रहे है, उसके हाथ इस भोजन को जरूर लगवा ले और फिर बांटे।
बता दे कि ये उपाय आपको आज यानी शनिवार को करना है,ये उपाय आपको तीन दिन करना है।
यदि आप अपना नया घर बनाना चाहते है, तो आज तिल के तेल में थोड़ा सा सरसो का तेल मिला कर लोहे का एक दीपक लाकर जलाएं और बता दे कि इसे शम्मी के पेड़ पर जलाना है।इसके बाद इस दीपक को आपको जल में प्रवाहित करना है।लगातार आठ शनिवार तक ये उपाय करने से आपकी घर खरीदने की मनोकामना पूरी हो जाएगी।
इसके इलावा यदि आपको लगता है, कि किसी को जानलेवा रोग है, तो गुड़ को सरसो के तेल में मिला कर उस व्यक्ति के सर से सात बार वार दे और फिर इसे किसी भैंस को खिला दे।ये उपाय आपको पांच बार करना है।
यदि आप आज ही अपनी मनोकामना पूरी करना चाहते है तो पीपल के पेड़ के नीचे सरसो के तेल का दीपक तो जरूर जलाना होगा।एक दीपक जला कर रात भर के लिए छोड़ देना है।इससे न केवल असीम धन की प्राप्ति होगी बल्कि आपके सभी दुर्भाग्य भी दूर हो जाएंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »