19 Apr 2024, 02:59:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनतेरस में सोना-चांदी से भी ज्यादा शुभ फलदायी हैं ये चीजें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2018 10:24AM | Updated Date: Nov 2 2018 10:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिनांक 5 नवंबर को धनतेरस है। धनतेरस दीपावली के पहले आने वाला एक बड़ा पर्व है। धन में वृद्धि तथा सुख समृद्धि के लिए इस दिन खरीददारी का विशेष महत्व है। स्वर्ण और चांदी के आभूषण खरीदने के पीछे का भी यही दर्शन है कि हर्ष और संपन्नता पूरे वर्ष बनी रहे।

इस दिन ना सिर्फ सोना और चांदी बल्‍कि वो चीजें भी खरीद सकते हैं जो आपके कार्य से संबंधित हों। यहीं नहीं आप धनतेरस पर  झाड़ू भी अवश्‍य खरीदें क्योंकि झाड़ू में माता लक्ष्मी की वास होता है। 

 

धनतेरस को निम्न चीजें अवश्य खरीदें- 

सोने या चांदी की बनी वस्तुएं खीदें। इसमें आभूषण भी आते हैं और सिक्के भी। यदि किसी के पास बहुत महंगे आभूषण क्रय करने का धन नहीं है या वह किसी कारणवश नहीं खरीद पाता है तो सोने की थोड़ी मात्रा, सोने की बिंदी या चांदी के चम्मच इत्यादि छोटी वस्तुएं भी खरीद सकता है।

धनिया खरीदें। इस पावन दिवस पर धनिया के बीज खरीदना बहुत शुभ होता है।

महिलाओं को श्रृंगार के सामान खरीदने चाहिए

इस दिन झाड़ू अवश्य खरीदना चाहिए। जिस प्रकार झाड़ू घर की सफाई करके समस्त गंदगी को बाहर करता है वैसे ही इसके क्रय करने से दरिद्रता घर से बाहर जाती है तथा संपन्नता का आगमन होता है।

आप जिस व्यवसाय में हैं उससे संबंधित चीज अवश्य खरीदें। यदि आप लेखक या पत्रकार हैं तो कलम खरीदें। व्यापारी बही खाता खरीदें। यदि आप आई टी फील्ड में हैं तो लैपटाप ले सकते हैं। इस प्रकार अपने कार्य से संबंधित चीजें अवश्य खरीदें इससे आपके उस जॉब या व्यवसाय में तरक्की होगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »