28 Mar 2024, 19:04:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शाकाहारी समझकर सावन में मांसाहार का सेवन तो नहीं कर रहें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 1 2018 10:51AM | Updated Date: Aug 1 2018 10:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन का महीना पवित्र माना जाता है इस महीने में भगवान शिव की पूजा आराधना की जाती है। इसके साथ ही लोग सावन में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत उपवास करते हैं। ऐसे में सावन मे कई ऐसी वस्तु है जिनका ध्यान रखना जरुरी है। वैसे तो हम व्रत में कई बातों का ध्यान रखते है लेकिन कुछ चीजों के बारे में हमें पता नहीं होता और अंजाने में हम कुछ गलतियां कर बैठते है।
 
आज इस लेख में हम सावन में खान पान में ध्यान रखने वाली बातों के बारे मे बता रहें है। हम लोग अक्सर शाकाहारी समझ कर कुछ वस्तुओं का सेवन करते है लेकिन ये शाकाहारी बिलकुल भी नहीं हैं। इन वस्तुओं का सावन में परहेज करना आवश्यक है। इस लेख में जानते है कौन सी चीजें से परहेज करना आवश्यक है।
 
सूप- सावन में इस बात का ध्यान रखें की रेस्टोरेंट्स में बना सूप न खाएं। इसे बनाने में सॉसेज का प्रयोग किया जाता है शायद आपको पता नहीं होगा इस सॉस को मछली से पाए जाने वाले उत्पादों से प्राप्त किया जाता है। इसलिए सूप शाकाहारी नहीं होता है।
 
तेल- हम खाने में तेल का प्रयोग करते है इस तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड्स पाया जाता है शायद आपको पता नहीं होगा लेकिन ओमेगा 3 फैटी एसिड्स जो दरअसल शाकाहारी नहीं होता है। कुछ तेल जिसमें विटामिन D का दावा किया जाता है।जो तेल मेंलेनोलिन से आता है जो भेड़ से बनता है।
 
सफेद शुगर- हम खाने में सफेद शुगर का प्रयोग करते है लेकिन शुगर को साफ करने की प्रक्रिया में प्राकृतिक कार्बन का प्रयोग किया जाता है जो जानवरों की हड्डियों से बनाया जाता है। इसलिए व्रत में शुगर के प्रयोग से परहेज रखें।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »