20 Apr 2024, 02:03:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दीपावली पर करें हवन, मिलेगी प्रसन्नता व लक्ष्मी कृपा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2017 6:00PM | Updated Date: Oct 13 2017 6:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीपावली का सप्ताह शुरू होने से पूर्व ही दीपावली के दिन होने वाली लक्ष्मी पूजा को लेकर इस पूजा की धार्मिक मान्यता और महत्व का सिलसिला शुरू हो जाता है। पंजाब केसरी आपको इस सप्ताह दीवाली पूजन से जुड़ी विभिन्न धार्मिक मान्यताओं के बारे में बताएगा। आज हम आपको दीवाली के दिन हवन के महत्व के बारे में बताएंगे।

 दीपावली के दिन घर में विधि विधान से हवन करने पर शनिदेव का प्रकोप शांत होता है और महालक्ष्मी जी शीघ्र प्रसन्न हो जाती हैं। मां लक्ष्मी धन और शनि देव स्थायित्व के कारक माने गए हैं।  दीवाली की रात तंत्र-साधना, सिद्धि, कामना पूर्ति के पूजा-अनुष्ठान के लिए सबसे खास मानी जाती है। इस संयोग में किए गए कार्य शुभ और स्थायी रहते हैं। दीपावली का पावन त्यौहार कार्य सिद्धी और आर्थिक समृद्धि सम्बन्धित प्रयोगों को सफलतापूर्वक सिद्ध करने के लिए अबुझ मुहूर्त है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »