29 Mar 2024, 17:07:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

शरद पूर्णिमा: सुपारी में लाल धागा लपेट ऐसे करें पूजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2017 1:21PM | Updated Date: Oct 4 2017 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। 5 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी पूरी सोलह कलाओं का प्रदर्शन करते हुए दिखाई देता है। शरद पूर्णिमा को कोजागर पूर्णिमा या कोजागरी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्याता है कि इस रात को मां लक्ष्मी स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर प्रकट होती हैं। इस रात जो मां लक्ष्मी को जो भी व्यक्ति पूजा करता हुआ दिखाई देता है। मां उस पर कृपा बरसाती हैं। 

1. शरद पूर्णिमा की रात जब चारों तरफ चांद की रोशनी बिखरती है  उस समय मां लक्ष्मी की पूरा करने आपको धन का लाभ होगा।

2. मां लक्ष्मी को सुपारी बहुत पसंद है। सुपारी का इस्तेमाल पूजा में करें। पूजा के बाद सुपारी पर लाल धागा लपेटकर उसको अक्षत, कुमकुम, पुष्प आदि से पूजन करके उसे तिजोरी में रखने से आपको धन की कभी कमी नहीं होगी। 

3.शरद पूर्णिमा की रात भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। खीर को पूर्णिमा वाली रात छत पर रखें। भोग लगाने के बाद उस खीर का प्रसाद ग्रहण करें। उस उपाय से भी आपको कभी पैसे की कमी नहीं होगी।

4. शरद पूर्णिमा की रात को हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक जलाएं। इससे आपके घर में सुख शांति बनी रहेगी

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »