19 Apr 2024, 07:38:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

हस्तरेखा ज्योतिष में लोगों की हाथों की रेखा देखकर उनके भविष्य के बारे में कई बाते पता लगाई जाती है। अधिकांश लोगों की इच्छा होती है कि जीवन में एक बार ही सही वे विदेश यात्रा पर जाएं। कई बार बहुत से प्रयासों के बाद भी लोग विदेश यात्रा करने से चूक जाते है। ज्योतिषशास्त्र में कहा जाता है कि इसका भी एक योग होता है। कहा जाता है कि अगर आपके हाथों में ऐसी रेखा है तो आप विदेश यात्रा जरूर करेंगे। हस्तरेखा ज्योतिष में कहा जाता है कि यदि किसी जातक के हाथों में जीवन रेखा दोष रहित है और जीवन रेखा से कुछ रेखाएं निकलकर चंद्र पर्वत की ओर आ रही हैं तो ये विदेश यात्रा का योग बनाती है। कहा जाता है कि चंद्र पर्वत की ओर वाली रेखाएं जितनी लंबी, गहरी और साफ होंगी विदेश यात्रा का योग उतना प्रबल होगा। वैसे ही जब चंद्र पर्वत उठआ हुआ हो तो व्यक्ति कला प्रेमी होता है। उसका लक्ष्य कला के क्षेत्र में काम करने का होता है और इसी कारण वह विदेश यात्रा करता है। इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं तथा इन्हें अपनाने से अपेक्षित परिणाम मिलेगा। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »