28 Mar 2024, 20:43:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Religion

चंद्रग्रहण रोकेगा पूर्णिमा में राम के दर्शन को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 6:03PM | Updated Date: Aug 4 2017 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में श्रद्धालुओं को पूर्णिमा के दिन विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन नहीं हो पाएगा। विवादित श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बताया कि अयोध्या में चल रहे सावन झूला मेले में श्रद्धालुओं को पूर्णिमा अर्थात् सात अगस्त को विवादित श्रीराम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन नहीं कर पाएंगे। उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के दिन चन्द्रग्रहण लग रहा है लेकिन दोपहर 1 बजकर 52 मिनट पर सूतक लग जाएगा, जिससे मंदिर के कपाट बंद हो जाएगा और दूसरे पाली का दर्शन श्रद्धालु नहीं कर पाएंगे।

उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के दिन अर्थात् सात अगस्त को प्रथम पाली में सुबह सात बजे से ग्यारह बजे तक ही दर्शन हो पाएगा जबकि द्वितीय पाली में दो बजे से छह बजे तक श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। आठ अगस्त को प्रथम व द्वितीय पाली में रामलला का दर्शन श्रद्धालु करेंगे। सावन झूला मेला में श्रद्धालुओं की बराबर भीड़ बढने के कारण राम जन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु आ रहे हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »