20 Apr 2024, 17:36:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

रक्षाबंधन पर ग्रहण का साया, जानिए कब रहेगा शुभ मुहूर्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2017 10:42AM | Updated Date: Jul 15 2017 10:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सावन के आखिर दिन यानि 7 अगस्त सोमवार को पूर्णिमा के दिन इस बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन भद्रा योग और सूतक लगने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 10.30 से 10.48 बजे तक रहेगा। प्रात काल से भद्रा योग शुरू है जो सुबह 10.30 बजे तक रहेगा। वहीं रात 10.53 से 12.48 बजे तक चंद्र ग्रहण है, जिसके कारण सुबह 10.48 बजे के बाद से सूतक लग जाएगा।

पंडित रमेश चंद्र त्रिपाठी बताते हैं कि भद्रा योग और सूतक में राखी बांधने का नियम नहीं है। रात में चंद्र ग्रहण है जिसके कारण 12 घंटे पहले ही सूतक लग जाएगा। इस बीच कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। मंदिरों के पट बंद रहेंगे और पूजा नहीं होगी। सूतक लगने के बाद सिर्फ मंत्र का जाप किया जा सकता है।
 
मकर राशि पर ग्रहण लग रहा है : पंडित त्रिपाठी बताते हैं कि चंद्र ग्रहण श्रावण नक्षत्र के मकर राशि पर लग रहा है। इस दिन 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव होगा। मेष - सुख वृष - मान-सम्मान में क्षति तुला - दुख वृश्चिक - धन की प्राप्ती मिथुन - कष्टकारकधनु - क्षतिकर्क - स्त्री पीड़ामकर - चोट लगने की संभावना सिंह - सुख कुंभ - हानीकन्या - चिंतामीन - लाभ
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »