20 Apr 2024, 19:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology » Religion

रविवार को करें, सूर्य देव की पूजा, समाज में बढ़ेगा यश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 18 2017 9:38AM | Updated Date: Jun 18 2017 9:38AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सप्ताह में हर दिन का खास महत्व है। हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है जिससे उनका विशेष प्रभाव पड़ता है। रविवार का व्रत सूर्य देव को समर्पित है। यह व्रत सूर्य की कृपा प्राप्ति के लिए किया जाता है। सूर्य प्रकाश, आरोग्य व अरिष्टों का निवारण भी करते हैं। रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं। मान-सम्मान, धन-यश तथा उत्तम स्वास्थ्य मिलता है। 

ऐसे रखें व्रत

सुबह उठते ही स्नान कर रोली या लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत, दूर्वा मिश्रित जल आदि से सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इसके बाद व्रत के में इलायची मिश्रित गुड़ का हलवा, गेहूं की रोटियां या गुड़ से निर्मित दलिया सूर्यास्त के पूर्व भोजन के रूप में ग्रहण करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »