29 Mar 2024, 13:33:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करें इस मंत्र का जाप तो बनेंगे सारे बिगड़े काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 8 2017 10:30AM | Updated Date: May 8 2017 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शास्त्रों में सुबह उठकर क्या-क्या काम करने चाहिए यह बताया गया है। कहा जाता है कि सोने के कमरे में आपको भगवान की फोटो लगानी चाहिए। उठते से ही अगर आप भगवान का चित्र देखते है तो आपका दिन शुभ होता है। वहीं कहा जाता है कि सुबह उठकर अपनी हथेली को देखना चाहिए। इससे आपको सकारात्मक उर्जा मिलती है। 
 
हथेली को देखते हुए आप एक मंत्र का उच्चारण कर सकते है। कहा जाता है कि इसके उच्चारण से आपका दिन शुभ होगा व आपके सारे काम बनेंगे। जैसे ही आप हथेली देखें तो इसके बाद इस मंत्र का कम से कम एक बार जाप करें ‘कराग्रे वसति लक्ष्मी:, कर मध्ये सरस्वती।’ इसा अर्थ है हथेलियों के अग्रभाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य भाग में विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में भगवान गोविंद का निवास है। 
 
मैं अपनी हथेलियों में इनका दर्शन करता हूं। ध्यान रहे कि इस मंत्र का जाप करते समय आपको केवल हथेली की ओर ही अपनी निगाहें रखनी हैं। मंत्र उच्चारण के बाद हथेलियों को अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से हम सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर लेते हैं और पूरा दिन अच्छा बीते इसके लिए सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त हो जाती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »