23 Apr 2024, 23:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

ये है सूर्य को जल चढ़ाने का सही तरीका, मिलता है सौभाग्य

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 10 2017 3:46PM | Updated Date: Apr 10 2017 3:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अगर कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर है तो कहा जाता है कि इससे सेहत, पैसों की समस्या होने लगती हैं। इसके लिए अगर रोज सूर्य भगवान को सही तरीके से जल चढ़ाया जाए तो कहा जाता तो सूर्य के नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं। अगर रोज सुबह सुबह सूर्य भगवान को जल अर्पित किया जाए तो न केवल इससे दिमाग शांत रहता है बल्कि कुंडली में सूर्य ग्रह बलवान होता है। इसके लिए आज हम आपको बता रहे हैं सूर्य भगवान को जल चढ़ाने का सही तरीका। सूर्य भगवान को जल अर्पित करने का सही तरीका। सूर्य भगवान को जल चढ़ाने के लिए सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। स्नान करने के बाद रोज साफ-सुथरे कपड़े पहनने चाहिए।
 
कहा जाता है सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से सेहत और पैसों से जुड़ी हर समस्या का समाधान हो जाता है। सुबह स्नान करने के बाद सबसे पहले अपने हाथ आगे तक सही से फैलाएं और सूर्य भगवान को जल चढ़ाएं। कहा जाता है कि सुबह के समय जब सूर्य के किरणें निकलती हैं तो सूर्य भगवान को जल चढ़ाने से ये आपके शरीर पर भी पड़ती और सभी ग्रह आपको आशीर्वाद देते हैं।  सूर्य भगवान को जल चढ़ाने के बाद सूर्य की तीन बार परिक्रमा करना चाहिए और इसके बाद धरती के पैर छूने चाहिए। और ओम सूर्याय नम:: मंत्र का जाप करना चाहिए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »