29 Mar 2024, 16:00:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, यह होगा असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2017 10:40AM | Updated Date: Feb 26 2017 10:40AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल 2017 का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को होगा। भारत के स्थानीय समय अनुसार सूर्य ग्रहण रविवार शाम 5 बजकर 40 मिनट पर प्रारंभ होकर रात 10 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। यह पहला आंशिक सूर्य ग्रहण होगा इसलिए यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
कैसे पड़ता है सूर्य ग्रहण
सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है जो सूर्य चंद्र व पृथ्वी की विशेष स्थिति के कारण बनती है। जब चंद्र सूर्य व पृथ्वी के बीच आता है तब सूर्य कुछ देर के लिए अदृश्य हो जाता है। आम भाषा में इस स्थिति को सूर्य ग्रहण कहते हैं। इसमे चंद्र, सूर्य व पृथ्वी एक ही सीध में होते हैं व चंद्र पृथ्वी और सूर्य के बीच होने की वजह से चंद्र की छाया पृथ्वी पर पड़ती है। सूर्य ग्रहण की सदैव अमावस्या के दिन घटित होता है।
 
इस साल कितने ग्रहण का योग है?
इस साल आसमान में हमें ऐसे ही चार ग्रहण देखने को मिलेंगे। साल का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण हिन्दुस्तान में 26 फरवरी 2017 को देखने को मिलेगा। जबकि साल 2017 का पहला चन्द्र ग्रहण 11 फरवरी 2017 को ही हो चुका है। इस साल दूसरा आंशिक चन्द्र ग्रहण अगस्त 7 को होगा, जबकि दूसरे सूर्य ग्रहण का खगोलीय योग 21 अगस्त 2017 को है। 26 फरवरी को होने वाला सूर्य ग्रहण आंशिक है इसलिए ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।
 
सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें क्या ना करें
ग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अशुभ माना जाता है। भारतीय ज्योतिष में ग्रहण का बहुत महत्व है क्योंकि उनका सीधा प्रभाव मानव जीवन पर होता है। ऐसी मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य से पृथ्वी की ओर आने वाली सूर्य की ऊर्जा नाकारात्मक हो जाती है इससे वायुमंडल में कीटाणुओं की अधिकता हो जाती है। ये कीटाणु भोजन और जल को दूषित कर देते हैं, इसलिए इस समय भोजन से परहेज की सलाह दी गई है।
 
वेदों के मुताबिक इस समय धार्मिक पुरुषों को गरीबों को अन्न और कपड़े, गायों को चारा दान करना चाहिए। इसके अलावा पूजा पाठ भी करने का चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »