29 Mar 2024, 16:38:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर संक्रांति 2017 का शुभ मुहूर्त और महत्व

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 13 2017 12:29PM | Updated Date: Jan 13 2017 12:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

साल की 12 संक्रांत‌ियों में से मकर संक्रांत‌ि का सबसे ज्यादा महत्व है क्योंक‌ि इस द‌िन सूर्य देव मकर राश‌ि में आते हैं और इसके साथ देवताओं का द‌िन शुरु हो जाता है। इसल‌िए मकर संक्रांत‌ि के द‌िन स्नान, दान और पूजन का बड़ा ही महत्व है।
 
लेक‌िन इन सबसे ज्यादा महत्व है सूर्य देव का अपने पुत्र शन‌ि के घर में आना। इस साल मकर संक्रांत‌ि पर कुछ ऐसा संयोग बना है ज‌िससे सूर्य और शन‌ि दोनों को एक साथ खुश क‌िया जा सकता है और यह ऐसा संयोग है जो कई वर्षों के बाद बना है। 
 
क्यों कहलाता है मकर संक्रांति
हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार संक्रांति का अर्थ होता है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में जाना। अत: वह राशि जिसमें सूर्य प्रवेश करता है, संक्रान्ति की संज्ञा से विख्यात है। 14 जनवरी के दिन या इसके आसपास सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य करने का विधान है, मान्यता है कि ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और मनुष्य के पुण्य-कर्मों में वृद्धि होती है।
 
हिन्दू धर्म के अनुसार संसार के दिखाए देने वाले देवों में से एक भगवान सूर्य की गति इस दिन उत्तरायण हो जाती है। मान्यता है कि सूर्य की दक्षिणायन गति नकारात्मकता का प्रतीक है और उत्तरायण गति सकारात्मकता का। गीता में यह बात कही गई है कि कि जो व्यक्ति उत्तरायण में शरीर का त्याग करता है, उसे मोक्ष प्राप्त होता है।
 
मकर संक्रांति के दिन ही गंगाजी भागीरथ के पीछे-पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा उनसे मिली थीं। इसके अलावा महाभारत काल के भीष्म पितामह ने भी अपना देह त्यागने के लिए मकर संक्रांति के पावन दिन का ही चयन किया था।
आध्यात्मिक महत्व होने के साथ इस पर्व को लोग प्रकृति से जोड़कर भी देखते हैं जहां रोशनी और ऊर्जा देने वाले भगवान सूर्य देव की पूजा होती है।
 
मकर संक्रांति 2017 का शुभ मुहूर्त और महत्व
मकर संक्रांति का पर्व वर्ष 2017 में 14 जनवरी दिन शनिवार को मनाया जाएगा। काशी के पंडित श्री दिवाकर शास्त्री के मुताबिक इस साल का शुभ मुहूर्त 14 जनवरी को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से लेकर दोपहर 06 बजकर 08 मिनट तक का है। पूरे दिन जातक दान-पुण्य कर सकते हैं, क्योंकि दान का पुण्यकाल शुरू होगा, जो दिन भर रहेगा, इसी रोज सुबह 7.14 पर सूर्योदय से शाम 4.26 बजे तक प्रीति योग का संयोग भी बन रहा है। अगर संभव हो तो इस साल हर जातक सुबह इस दिन गंगा स्नान करे, विशेष लाभ मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »