20 Apr 2024, 08:18:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तस्वीर से मिलेगी आपके मन को शांती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2016 11:20AM | Updated Date: Dec 19 2016 11:20AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पति-पत्नी में झगड़े होना कोई बड़ी बात नहीं है.... एक कहावत है कि जिस घर में बर्तन हों, उनके आपस में टकराने की आवाज तो आती ही है। इसी तरह से पति-पत्नी की भी नोक-झोंक होना लाजमी है। यह दोनों के गहरे रिश्ते को भी दशार्ता है। लेकिन कई बार ये झगड़े भयंकर रुख भी ले लेते हैं। 
 
कभी-कभी अगर ऐसा बड़ा झगड़ा हो तो रिश्ते पर इसका अधिक बुरा प्रभाव नहीं पड़ता, लेकिन जब ये सब रोजाना का ही दृश्य बन जाए तो समझ जाएं कि रिश्ते का अंत नजदीक है। ऐसे में रिश्ते में घुल चुके इस मनमुटाव को खत्म करने के लिए शास्त्रीय उपायों की मदद ली जा सकती है।
 
आज हम आपको ऐसा ही एक सरल शास्त्रीय उपाय बताने जा रहे हैं, जो यकीनन पति-पत्नी  के रिश्ते में मिठास भर देगा। इसके लिए पति या पत्नी को ही पहल करके अपने बेडरूम में एक छोटा सा बदलाव लाना होगा। कुछ कठिन नहीं करना, केवल राधा-कृष्ण जी की सुंदर तस्वीर बेडरूम में लाकर दीवार पर लगा दें। राधा-कृष्ण को अटूट प्रेम का प्रतीक माना गया है।
 
शास्त्रों के अनुसार सुबह-शाम पति-पत्नी  यदि इस तस्वीर के दर्शन करेंगे, तो उनका मानसिक तनाव कम होगा। दिल में प्रेम का आभास होगा और आपसी झगड़ों में कमी आएगी। कुछ दिनों के बाद ये परेशानियां पूर्ण रूप से खत्म होती दिखाई देंगी। रिश्ते में पहले जैसी मिठास भर जाएगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »