29 Mar 2024, 17:07:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

जानें म‍हिलाओं के लिए क्‍यों महत्वपूर्ण है करवा चौथ व्रत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2016 9:47PM | Updated Date: Oct 15 2016 10:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू सनातन पद्धति में करवा चौथ सुहागिनों का महत्वपूर्ण त्योहार माना गया है। इस पर्व पर महिलाएं हाथों में मेहंदी रचाकर, चूड़ी पहन व सोलह श्रृंगार कर अपने पति की पूजा कर व्रत का पारायण करती हैं। 

सुहागिन या पतिव्रता स्त्रियों के लिए करवा चौथ बहुत ही महत्वपूर्ण व्रत है। यह व्रत कार्तिक कृष्ण की चंद्रोदय व्यापिनी चतुर्थी को किया जाता है। स्त्रियां इस व्रत को पति की दीघार्यु के लिए रखती हैं। यह व्रत अलग-अलग क्षेत्रों में वहां की प्रचलित मान्यताओं के अनुरूप रखा जाता है, लेकिन इन मान्यताओं में थोड़ा-बहुत अंतर होता है। सार तो सभी का एक होता है पति की दीघार्यु।


व्रत और पर्व
करवा चौथ की आवश्यक संपूर्ण पूजन सामग्री को एकत्र करें।  व्रत के दिन प्रात: स्नानादि करने के पश्चात यह संकल्प बोलकर करवा चौथ व्रत का आरंभ करें, पूरे दिन निर्जला रहें।  दीवार पर गेरू से फलक बनाकर पिसे चावलों के घोल से करवा चित्रित करें। इसे वर कहते हैं। चित्रित करने की कला को करवा धरना कहा जाता है।  आठ पूरियों की अठावरी बनाएं। हलुआ बनाएं, पक्के पकवान बनाएं।  पीली मिट्टी से गौरी बनाएं और उनकी गोद में गणेशजी बनाकर बिठाएं। गौरी-गणेश और चित्रित करवा की परंपरानुसार पूजा करें। पति की दीघार्यु की कामना करें। कथा सुनने के बाद करवा पर हाथ घुमाकर अपनी सासुजी के पैर छूकर आशीर्वाद लें और करवा उन्हें दे दें।  रात्रि में चंद्रमा निकलने के बाद छलनी की ओट से उसे देखें और चंद्रमा को अर्घ्य दें।  इसके बाद पति से आशीर्वाद लें। उन्हें भोजन कराएं और स्वयं भी भोजन कर लें।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »