29 Mar 2024, 15:57:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बसंत पंचमी पर कई योग एक साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 11 2016 2:09PM | Updated Date: Feb 11 2016 2:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बसंत पंचमी एक हिन्दू त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। इस बार बसंत पंचमी उत्सव कल यानी 12 जनवरी को देशभर में मनाया जाएंगा। इस उत्सव पर कई योग एक साथ बन रहे है।

त्रिवेणी संयोग बन रहा है। सार्थक सिद्धी, अमृत सिद्धी और साघ्य योग एक साथ आ रहे हैं। इस दिन वैवाहिक बंधन में बंधने वालों का दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

बसंत ऋतु का स्वागत करने के लिए देशभर माघ महीने के पांचवे दिन एक बड़ा जश्न मनाया जाता है जिसमें विष्णु और कामदेव की पूजा होती है, यह बसंत पंचमी का त्यौहार कहलाता था। शास्त्रों में बसंत पंचमी को ऋषि पंचमी से उल्लेखित किया गया है।

बसंत पंचमी उत्सव को शहर सहित ग्रामीण अंचलों में मनाने की तैयारियां शुरू हो गई है। सभी स्कूलों व ककॉलेज व अन्य शिक्षा संस्थानों में विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »