19 Apr 2024, 10:46:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दुनियाभर में प्रेम का संदेश देता क्रिसमस का त्योहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 21 2015 1:45PM | Updated Date: Dec 21 2015 1:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

क्रिसमस एक ऐसा त्योहार है जिसे 25 दिसंबर को दुनिया के सर्वाधिक लोग पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। भारत की विविधतापूर्ण संस्कृति के साथ क्रिसमस का त्योहार भी पूरी तरह घुल-मिल गया है। सदियों से यह त्योहार लोगों में खुशियां, प्रेम और सौहार्द की मिसाल कायम करता रहा है। जीसस क्राइस्ट एक महान व्यक्ति थे और उन्होंने समाज को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी।
 
उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। इन्हें ईश्वर का प्यारा पुत्र माना जाता है। क्रिसमस का त्यौहार कई चीजों से खास हो जाता है जैसे, ‘क्रिसमस  ट्री, केरोल्स, केक, गिफ्टस, कार्ड्स आदि।’ 
 
कई लोग मानते हैं क्रिसमस के दिन सांता क्लॉज बच्चों को उपहार देते है। सांता क्लॉज वास्तव में संत निकोलस थे जिनका जन्म तीसरी सदी में जीसस की मौत के 280 साल बाद तुर्किस्तान के मायरा में हुआ। वे बिशप थे और एक रईस परिवार से थे। संत निकोलस अपने उपहार आधी रात को ही देते थे क्योंकि उन्हें उपहार देते हुए नजर आना पसंद नहीं था।
 
संत निकोलस की दरियादिली की एक मशहूर कहानी है-‘एक गरीब आदमी जिसके पास अपनी तीन बेटियों की शादी के लिए पैसे नहीं थे, वह उन्हे बेच रहा था तब निकोलस ने चुपके से उसकी तीनों बेटियों की सूख रही जुराबों में सोने के सिक्कों की थैलियां रख दी और उन्हें लाचारी की जिंदगी से मुक्ति दिलाई।’ बस तभी से क्रिसमस की रात बच्चे इस उम्मीद के साथ अपने मोजे बाहर लटकाते हैं कि सुबह उनमें उनके लिए गिफ्ट्स होंगे।
 
कहानी क्रिसमस ट्री की
सदाबहार फर  को क्रिसमस ट्री के रूप में सजाया जाता है। बताया जाता है कि जब ईसा का जन्म हुआ, तो देवता उनके माता-पिता को बधाई देने पहुंचे। इन देवताओं ने एक सदाबहार वृक्ष को सितारों से सजाकर प्रसन्नता व्यक्त की। इसके बाद यह वृक्ष क्रिसमस वृक्ष का प्रतीक बन गया। वैसे दुनिया में क्रिसमस ट्री से जुड़ी कई कहानियां प्रचलित है। 
 
क्रिसमस से जुड़ी मजेदार बातें 
विश्व में 100 से ज्यादा देशों में क्रिसमस मनाया जाता हैं।
 
क्रिसमस का उत्सव  24 दिसंबर से लगाकर 5 जनवरी तक पूरे 12 दिनों तक चलता है, इसे  क्रिसमसटाइड कहा जाता है। माना जाता है, कि जिन तीन बुद्धिमानों ने प्रभु यीशु के जन्म का आकलन किया था वे 12 दिनों तक चलकर बेथलेहम पहुंचे थे और फिर उन्होंने बालक यीशु को उपहार दिए थे।
 
क्रिसमस पर सबसे बड़ा और मूल्यवान गिफ्ट देने का रिकॉर्ड फ्रांस के नाम है। उन्होंने 1886 में अमेरिका को ‘स्टेच्यू आॅफ लिबर्टी’ गिफ्ट दी थी।
बिंग क्रॉसबाय का 'व्हाइट क्रिसमस' गीत 1942 में रिलीज हुआ था और अब तक यह सबसे ज्यादा हिट गीत साबित हुआ है।
 
हर साल अमेरिका में करीब तीन अरब क्रिसमस कार्ड लोग एक-दूसरे को भेजते हैं।
 
ब्रिटेन और अन्य राष्ट्रमंडल देशों में क्रिसमस से अगला दिन यानि 26 दिसम्बर बॉक्सिंग डे के रूप मे मनाया जाता है। 
 
नॉर्वे में लोग क्रिसमस की शाम अपनी झाड़ू छुपाकर रख देते हैं। वहां ऐसी मान्यता है कि क्रिसमस की रात चुड़ैल घूमने निकलती हैं और वे झाडू चुरा ले जाती हैं।
 
इसी प्रकार फ्रांस में चिमनी पर जूते लटकाने की प्रथा है।
 
हॉलैंड में बच्चे सांता के रेंडियरर्स के लिए अपने जूते में गाजर भर कर रखते हैं।
 
कुछ कैथोलिक देशों में इसे सेंट स्टीफेंस डे या फीस्ट आॅफ सेंट स्टीफेंस भी कहते हैं। दुनिया भर के अधिकतर देशों में यह 25 दिसम्बर को  ही मनाया जाता है किंतु आर्मीनियाई अपोस्टोलिक चर्च 6 जनवरी को क्रिसमस मनाता है।
 
पूर्वी परंपरागत चर्च जो जूलियन कैलेंडर को मानता है वो जूलियन वेर्सिओं के अनुसार 25 दिसम्बर को क्रिसमस मनाता है, जो ज्यादा काम में आने वाले ग्रेगोरियन कैलेंडर में 7 जनवरी का दिन होता है क्योंकि इन दोनों कैलेंडरों में 13 दिनों का अन्तर होता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »