25 Apr 2024, 09:08:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

अद्भुत संयोग वाली ये दिवाली, राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग असर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 4 2015 2:36PM | Updated Date: Nov 4 2015 2:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दीपावली पर इस बार कई ज्योतिषीय योग बन रहे हैं, जो 31 साल पहले बने थे। ये योग भक्तों की मनोकामना पूरी के साथ कई शुभ संयोग बना रहे हैं।

पंडित संजय शिवशंकर दवे बताते हैं कि दीपावली पर गुरु, सिंह राशि में रहेगा एवं राहु कन्या में। इससे पहले यह योग 1884 में बना था। उस समय भी राहु कन्या राशि व गुरु, सिंह राशि में था। यह योग दोबारा 131 साल बाद  2145 में बनेगा। पंडित नंदकिशोर शर्मा बताते हैं कि इस बार दीपावली पर सौभाग्य, बुधादित्य व धाता योग बन रहा है। ये तीनों योग बहुत ही विशेष हैं।
 

राशियों पर पड़ेगा अलग-अलग असर
मेष-  समय अच्छा रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
वृष -शनि की दृष्टि व्यर्थ बातों में उलझा कर रख सकती है।
मिथुन- उत्साह बढ़ेगा, नए दोस्त बनेंगे, समय का सदुपयोग से बड़े काम पूरे होंगे। धन की आवक होगी।
कर्क- कोई अच्छी खबर आ सकती है।
सिंह -
सफलता, मान- सम्मान मिलेगा। धन की आवक बेहतर रहेगी।
कन्या - योग्यता का विकास होगा।
तुला- ये समय संभलकर रहने का है। शनि की साढ़ेसाती भी राशि में चल रही है।
वृश्चिक - समय अच्छा रहेगा एवं आय होगी, लेकिन खर्च भी होता रहेगा। नए काम हाथ में न लें।
धनु - पारिवारिक मसलों को लेकर परेशान हो सकते हैं। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। संतान से सुख प्राप्त होगा।
मकर - भाग्य का साथ मिलेगा। एक साथ कई अच्छी खबरें सुनने में आ सकती हैं। रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं।
कुंभ - आय बहुत अच्छी रहेगी एवं संतान से सुख प्राप्त होगा। योग्यता के अनुसार काम मिलेंगे, जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।
मीन-
खर्चे अधिक होंगे। दीपावली के बाद कुछ आराम मिलने की संभावना है।

सर्वमंगल के बन रहे योग
पंडित दवे के अनुसार इस बार दीपावली पर सूर्य व राहु का निश्चित राशियों में होना विशेष योग बना रहा है। ब्रह्म पुराण में वर्णित है कि गुरु, सिंह राशि में व राहु कन्या राशि में रहने से लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किए गए उपायों में सफलता मिलेगी।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »