19 Apr 2024, 16:43:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पितृदोष और उससे मुक्ति के उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 29 2015 2:32PM | Updated Date: Sep 29 2015 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ज्योतिष में पितृदोष का बहुत महत्व माना जाता है। प्राचीन ज्योतिष ग्रंथों में पितृदोष सबसे बड़ा दोष माना गया है। इससे पीड़ित व्यक्ति का जीवन अत्यंत कष्टमय हो जाता है। जिस जातक की कुंडली में यह दोष होता है उसे धन अभाव से लेकर मानसिक क्लेश तक का सामना करना पड़ता है। अगर आपकी जन्मकुंडली में पितृदोष है तो आपके जीवन में अशांति बनी रहती है।

पितृदोष कुंडली में तब बनता है जब नवम भाव में राहु केतु शनि अथवा मंगल अपनी नीच राशि में बैठा हो। नवमेश के साथ इन ग्रहों की युति बन रही हो। पितृ दोष होने पर व्यक्ति कितनी भी मेहनत कर ले कामयाबी उससे दूर ही रहती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। दुर्घटनाएं होती रहती हैं। यह दोष होने पर अकाल मृत्यु की भी आशंका रहती है।

पितृपक्ष के 15 दिनों तक जो व्ययित अपने पितरों को श्रद्धापूर्वक अन्न-जल भेंट करते हैं और उनके नाम से ब्राह्मनों को भोजन कराते हैं वे पितरों के आशीर्वाद से पितृदोष से मुक्त हो जाते हैं। जो लोग पितृपक्ष में पितरों का श्रद्धा नहीं करते हैं उनकी संतान की कुंडली में पितृदोष लगता है और अगले जन्म में वह भी पितृदोष से पीड़ित होकर कष्ट प्राप्त करते हैं।

इन उपायों से मिलेगी मुक्त पितृदोष से मुक्ति

कुंडली में पितृ दोष बन रहा हो तब जातक को घर की दक्षिण दिशा की दीवार पर अपने स्वर्गीय परिजनों का फोटो लगाकर उस पर हार चढ़ाकर रोजाना उनकी पूजा स्तुति करना चाहिए। उनसे आशीर्वाद प्राप्त करने से पितृदोष से मुक्ति मिलती है। 

योतिषशासन में कई उपाय बताए गये हैं। इनमें सबसे आसान उपाय है पंचग्रास उपाय। पंचग्रास बनाने की विधि पितरों के निम्न भोजन बनाकर उसके पांच भाग कर लें। प्रत्येक भाग में जौ और तिल मिलाएं और प्रथम भाग गाय को खिलाएं दूसरा भाग कौए को दें तीसरा भाग बिल्ली को दें चौथा भाग कुत्ते को खिलाएं पांचवां हिस्सा सुनसान स्थान में रखकर आएं। लौटते समय पीछे मुड़कर नहीं देखें। 

घर वापस आने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराएं। भोजन में इस बात का ध्यान रखें कि जो वस्तुएं आपके पितरों को जीवित अवस्था में पसंद थीं उन वस्तुओं को अवश्य परोसें। अगर ब्राह्मण भोजन करवाने में आप असमर्थ हैं तो पितृपक्ष के 15 दिनों तक गाय को घांस खिलाएं और पानी पिलाएं। ऐसा करने से पितरों को मुक्ति मिल जाती है।

आमतौर पर पितृदोष के लिए खर्चीले उपाय बताए जाते हैं, लेकिन अगर किसी जातक की कुंडली में पितृ दोष बन रहा है और वह महंगे उपाय करने में असमर्थ है तो भी परेशान होने की कोई बात नहीं। पितृदोष का प्रभाव कम करने के लिए ऐसे कई आसान, सस्ते व सरल उपाय भी हैं जिनसे इसका प्रभाव कम हो सकता है।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »