28 Mar 2024, 17:19:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, नहीं लगेगा इस ग्रहण...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 10 2020 11:47AM | Updated Date: Jan 10 2020 11:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज यानी 10 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा हैं इस चंद्र ग्रहण पर सूतक लगेंगा या नहीं इसको लेकर अगर आप कंफ्यूज हैं तो बता दें कि इस ग्रहण में कोई सूतक नहीं लग रहा हैं दरअसरल आज लगने वाला चंद्र ग्रहण उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। धर्मशास्त्रों में इसे माद्य ग्रहण कहा जाता हैं इस ग्रहण में चंद्रमा पर ग्रहण नहीं लगता हैं बल्कि इसका बिंब धुंधला हो जाता हैं। 
 
यह चंद्र ग्रहण दूसरे चंद्र ग्रहण से कमजोर होता हैं इसलिए ज्योतिषियों का कहना है कि भारत में इस ग्रहण का प्रभाव न के बराबर होगा। इस ग्रहण पर सूतक नहीं लगेंगा और मंदिरों के कपाट भी बंद नहीं होंगे। वही जानकारों की माने तो इस ग्रहण को ग्रहण की कोटि में नहीं रखा जाता हैं। 
 
वही इसलिए इस दौरान धार्मिक कार्यों को करने की मनाही भी नहीं हैं। आज से ही माघ मेले की शुरुवात हो रही हैं और इस दिन पौष पूर्णिमा भी मनाई जाएगीं इसलिए इस दौरान श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाएंगे। पौष पूर्णिमा के दिन और ग्रहण के बाद दान पुण्य किया जाना बहुत ही फलदायी माना जाता हैं शास्त्रों की माने तो इस महीने में दान पुण्य का करोड़ों गुना फल मनुष्य को प्राप्त होता हैं। 
 
हिंदू धर्म के अनुसार पौष माह की पूर्णिमा पर स्नान और दान से मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। मोक्ष की कामना रखने वाले इस दिन को बहुत ही शुभ मानते हैं। क्योंकि इसके बाद माघ माह का आरंभ हो जायेंगा। ऐसा माना जाता हैं कि चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी सरोवर या नदी में स्नान किया जाए तो सभी पाप धुल जाते हैं और चावल गेहूं का दान करने से जीवन के कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »