कई लोग आँख फड़कने के पीछे कई कारण बताते है कोई शुभ मानता है तो कोई इसे अशुभ मानता है। किसी की भी दायी आँख या बायीं आँख के फड़कने के अलग-अलग मतलब होते है जो की कई बार शुभ संकेत देते है तो कई बार अशुभ, इस आँख फड़कने को भी अंग ज्योतिष के अनुसार अलग से वर्णन करके समझाया है इसका शुभ और अशुभ का अलग अर्थ होता है। यदि आप भी जानना चाहते है इसका अर्थ तो आइये जानते है विस्तार से।
बाएं आंख का फड़कना - अगर किसी महिला की बाएं आंख की पलक और भौंवें फड़के तो उनके लिए यह शुभ माना जाता है जो की कई अच्छे समाचार का संकेत है लेकिन पुरुषों के लिए इसका बिल्कुल उल्टा होता है ये पुरुषों के लिए बुरा समाचार ला सकती है।
दाएं आंख का फड़कना - पुरुषों के लिए दाएं आंख का फड़कना शुभ माना जाता है और महिलाओं के लिए इसका उल्टा हो जाता है। महिलाओं की दाएं आंख की ऊपरी पलक और भौवें फड़के को अशुभ माना जाता है।