18 Apr 2024, 13:25:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

पैर की इस अंगुली से जानिए आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 19 2019 7:38PM | Updated Date: Dec 19 2019 7:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ऐसे में कईयों के मन में यह सवाल जरूर आता होगा कि उनकी लव मैरिज (Love Astrology) होगी या अरेंज मैरिज। अगर आपकी शादी नहीं हुई है तो पैरों की अंगुलियों को देखकर अपनी शादी के बारे में अंदाजा लगा सकते हैं की आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज होगी। इसके लिए आपको अपने पैरों पर गौर करना होगा। इसलिए शांति से पहले एक कमरे में जाएं।
 
आराम से बैठें और फिर लव मैरीज और अरेंज मैरीज की संभावना को जानने के लिए सबसे पहले अपने पैरों तरफ गौर करिए। पैर के अंगूठे की पास वाली अंगुली पर नजर डालें। यदि आपके पैर के अंगूठे की पास वाली अंगुली अंगूठे की साइज से थोड़ी-सी भी छोटी है तो आप समझ जाइए कि आपकी अरेंज मैरिज होने की ज्यादा संभावना हैं।
 
यह भी ध्यान दें कि अंगूठे के पास वाली अंगली अंगूठे के बराबर है तो भी अरेंज मैरिज का ही योग बनता है। यदि आपके पैर के अंगूठे के पास वाली अंगुली अंगूठे के साइज से बड़ी है तो आप समझ जाइए कि आपकी शादी उसी व्यक्ति से होने के योग होते है जिससे आप प्यार करते हैं या फिर आप जिसे अपना जीवन साथी बनाना चाहते है। यानी अंगूठे के पास वाली अंगुली अंगूठे से बड़ी होती है तो व्यक्ति की लव मैरिज होने की संभावना प्रबल है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »