23 Apr 2024, 12:08:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

भगवान सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा करोड़ों का फायदा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2019 9:43AM | Updated Date: Nov 16 2019 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हिंदू धर्म में भगवान सूर्य को जगत पिता कहा जाता है। दुनिया में ऊर्जा का संचार करने वाला और ज्योतिषशास्त्र में आत्मा का कारक सूर्य का राशि परिवर्तन हो रहा है। नवग्रहों के स्वामी सूर्य देव को हिन्दू धर्म में विशेष रूप से देवता के रूप में पूजा जाता है। सूर्य देव को अपार शक्ति वाला ग्रह माना गया है। इस दौरान वह विभिन्न राशियों के अलग-अलग भावों में स्थित होकर उन्हें प्रभावित करते है। ज्योतिष्य शास्त्र के अनुसार सूर्य को भी ग्रहों की गिनती में माना जाता है। 17 नवंबर को सुबह 1 बजकर 08 मिनट पर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा और 16 दिसंबर 2019 दोपहर 3 बजकर 44 बजे तक इसी राशि में रहेगा। सूर्य के राशि में परिवर्तन कई राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इस प्रभाव से 3 भाग्यशाली राशियों के जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है।
 
कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर तीसरे भाव में होने से यह बेहद शुभ होगा । तीसरे भाव से पराक्रम और छोटे भाई बहनों का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपका पराक्रम तो बढ़ेगा ही साथ ही आपके छोटे भाई बहनों को मान- सम्मान की भी प्राप्ति हो सकती है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपके भाग्य में भी वृद्धि होगी और इस समय आपके सभी काम भाग्य की वजह से पूर्ण हो जाएंगे।
 
मकर राशि- सूर्य का गोचर आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में होने जा रहा है। ग्यारहवें भाव से आय का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के राशि परिवर्तन के कारण आपको सरकार से लाभ मिल सकता है। इस समय में न केवल आपकी आय बढ़ेगी। बल्कि आपकी इच्छा पूर्ति भी हो सकती है। सूर्य के परिवर्तन के कारण न केवल आपको बल्कि आपके बड़े भाई को भी सरकार से लाभ प्राप्त हो सकता है।
 
मीन राशि- सूर्य का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए दसवें भाव पर होने जा रहा है। दसवें भाव से कर्म का विचार किया जाता है। सूर्य का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ है। सूर्य के परिवर्तन के कारण आपको नौकरी में उच्चपद की प्रप्ति हो सकती है। इतना ही नहीं यदि आप काफी समय से नौकरी बदलने का विचार कर रहे थे तो इस समय में आप अपनी नौकरी बदल सकते हैं। यदि आप बेरोजगार हैं तो आपको इस समय में एक अच्छी नौकरी की भी प्राप्ति हो सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »