29 Mar 2024, 05:42:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातको का गुरूवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 14 2019 1:16AM | Updated Date: Nov 14 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप खुद की जरुरत से अधिक आलोचना करने के मूड में हैं। आपको भी पता है कि आपकी अधिकतर चिंताएं निरर्थक हैं, फिर भी आप चिंता करते रहते हैं। इसका एकमात्र समाधान यह है कि अपने किसी ऐसे करीबी से सा अपनी चिंताओं के बारे में बात करें जो आपको सहारा दे सके। इससे पहले कि आप विकर्षित अनुभव करें, आपको किसी विश्वसनीय व्यक्ति से सलाह लेनी चाहिए। आज आपको आलस सा महसूस होगा लेकिन यह बिलकुल स्वाभाविक है क्योंकि आप पिछले कई दिनों से बहुत ही तेज गति से काम कर रहे हैं। आपको अपनी टांगों में थोडा बहुत खिंचाव या दर्द महसूस हो सकता है, यह सब अत्यधिक भागदौड़ का नतीजा है। इसीलिए आज अपनी शक्ति को वापस पाने के लिए खूब आराम करें और अच्छा खाना खाएं।

आपकी लव लाइफ में रोचक समय चल रहा है। जिन्होंने अभी किसी के साथ अपने सम्बन्ध की शुरुआत की है उन्हें इसे मजबूत बनाने के तरीकों के बारे में सोचना चाहिए। आप दोनों प्यार और प्रतिभा दोनों को ही एक साथ बहुत अच्छे से लेकर चल सकते हैं। अपने भविष्य के बारे में सोच खुली रखें लेकिन अभी कोई योजना निश्चित न करें। केवल समय के साथ चलते जाएँ। आज आप वह प्यार और ख़ुशी को पाएंगे जो आप अपने कार्य क्षेत्र में महसूस करते थे। बाहरी दबावों और काम के बोझ की वजह से वह ख़ुशी कही दब सी गई थी पर एक खुशनुमा पल आपको ये एहसास कराएगा की क्यों अपने ये कार्य क्षेत्र चुना था और ये क्यों आप पर इतना जचता है। आज का दिन अपने कार्य क्षेत्र में अपना रवैया बदलने के लिए अति उत्तम है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »