29 Mar 2024, 13:40:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:46AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप नम्र रहेंगे और दूसरों की स्वार्थरहित सेवा करेंगे। दूसरों को संतुष्ट करने के लिए अपना समय, स्थान, पैसा और यह तक कि अपना भोजन भी लगायेंगे। लोग आपकी इसके लिए तारीफ करेंगे, लेकिन अपनी सीमायें निर्धारित करें। अपने बच्चों पर भी ध्यान दें, उन्हें कोई संकर्मण हो सकता है।घर पर रहें और घर का स्वच्छ भोजन करें। यह समय कुछ जबरदस्त शारीरिक मेहनत वाली गतिविधि करने का है। वजन उठाना एक अच्छा विकल्प हो सकता है। अगर आप किसी अथ्लीट कार्यक्रम या ट्रेनिंग कार्यक्रम के बारे में शामिल होने के बारे में निर्णय नही ले पा रहें हैं तो निश्चिंत होकर शामिल हो जाएँ, आपको अच्छे स्वास्थ्य और ऊर्जा की अनुभूति होगी। एक्सरसाइज से आपको खुद की भावनाओं को भी अच्छे से समझने में मदद मिलेगी और इससे आप अपने जीवन में किसी सम्बन्ध या करियर के बारे में स्पष्ट सोचकर महत्वपूर्ण फैसला ले पायेंगे।

आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। आप जो चाहते हैं, वो सब कुछ हासिल करने की आप में शक्ति है। दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, इस तरफ ध्यान न दे। वे लोग इस तरह का दिखावा कर सकते है, की जिससे से आप को नीचा देखना पड़े पर अंदर से वे जानते है की आप में अपार प्रतिभा है। अपने आत्म विश्वास का आनंद लें क्यों की आपका खेल खेलने से पहले ही जितना तय है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »