19 Apr 2024, 23:52:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 12 2019 2:45AM | Updated Date: Nov 12 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपका मूड हल्का फुल्का और नाटकीय बना रहेगा और आज आप हर खुबसूरत चीज से प्रभावित होंगें। इससे आपका कुछ अनावश्यक खर्च भी हो सकता है। आज आप जो भी करेंगे, उसमें सौन्दर्यबोध का काफी असर रहेगा। आज सुन्दरता से सम्बंधित कोई उपचार ले सकते हैं, पूरे दिन हंसी मजाक वाले मूड में रहेंगे और इससे कार्यस्थल पर भी माहौल खुशनुमा रहेगा। आज का दिन आपके स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में बदलाव के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आप आज नयी शारीरिक एक्सरसाइज और दुसरे कार्यकलाप शुरू कर सकते हैं। आज आपमें अपने स्वास्थ्य की विशेष देखभाल का जोश देखने को मिलेगा हालाँकि आपको यह भी समझना चाहिए कि आपका मानसिक स्वास्थ्य काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़ा है और एक में दिक्कत होने पर दूसरा ठीक नही रह सकता।

अब यह जरुरी है की आप अपनी आवश्यकताओं और इच्छाओं को स्पष्ट तरीके से अपने साथी को बताएँ। आपका संचार काफी अस्पष्ट रहा है, जिसने प्रेम और रिश्तो में भ्रम की स्थिति पैदा की है। आज का दिन सभी गलतफहमी को दूर करने और अपने रिश्ते के जीवन की शक्ति को नवीनीकृत करने के लिए एकदम सही है। अपने साथी से कुछ सीख सकते हैं, जो की पूरी तरह से अनपेक्षित और आप को आश्चर्य चकित करने वाला होगा। आप आगे बढ़ रहे हैं, वहीं लोग आपको नीचे खींचने की और कोशिश कर सकते हैं। मौखिक विवाद में न फंसे। आप प्रयास करे की आपका कार्य बोले। आप एक ऐसी स्थिति में पहुंच जायेंगे जहा से आपको नीचे धकेलना मुश्किल होगा। अच्छा काम करते रहे। अपने सहयोगियों और अधीनस्थों के साथ सौहार्द बनाए एवं मधुर वाक्यों का प्रयोग करे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »