19 Apr 2024, 15:26:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस महीने चमकेगी इन 4 राशि वालों की किस्‍मत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 11:36AM | Updated Date: Nov 11 2019 11:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आपके सरकारी कामों का निपटारा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करेंगे। आपको किसी समारोह में शामिल होने का मौका मिल सकता है। इस महीने आपकी आर्थिक तंगी समाप्त होगी। धन का आगमन प्रचुर मात्रा में होगा जो कि आपको विस्तार के नए अवसर तलाशने में मदद करेगा। यदि आप बैंक ऋण के लिए प्रयासरत हैं तो आपको सफलता मिलेगी। इस अवधि में किसी को उधार दिया हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। वर्तमान बिजनेस को आप ओर मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। व्यावसायिक कारणों से आपका शारीरिक परिश्रम व भागदौड़ कुछ अधिक रहेगी। अचल संपति अथवा जमीन के कारोबार में फिलहाल कोई बड़ा निवेश न करें। कामकाज के सिलसिले में की गई यात्राएं भी सफल हो सकती है।
 
वृषभ 
आज आप भाग्यशाली हैं। नई परियोजनाओं को आरंभ करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। ऋण के लिए मंजूरी मिल सकती है। आप को आवश्यक वित्तीय सहायता मिल जाएगी। नौकरीपेशा लोगों को बेहतर नौकरी की पेशकश, पदोन्नति या वेतन वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे। मित्र सहायक साबित होंगे और आपकी प्रसन्नता का कारण बनेंगे। इस महीने आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान दें। मौज-मस्ती और सुस्ती से आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। अपनी जिम्मेदारियों के बाद आपको दूसरों की जरूरतों पर भी ध्यान देना होगा। नए बिजनेस में हाथ डालने के पहले अच्छी तरह विचार कर लें। विकास की योजनाएं भी बन सकती हैं। अगर आपने ज्यादा खुले दिल से पैसे खर्च किए तो आप आर्थिक तौर पर बाद में समस्या का सामना कर सकते हैं। आप जिस प्रतियोगिता में भी कदम रखेंगे, आपका प्रतिस्पर्धी स्वभाव आपको जीत दिलाने में सहयोग देगा।
 
मिथुन 
आपकी कोशिशें सफल हो सकती हैं। आप दोस्तों के साथ किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए अच्छी रहेगी। आपको बहुत फायदा मिलेगा। इस महीने आपको व्यापार में लाभ कमाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है जिससे अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करवा सकते हैं। तनाव से काफी राहत मिलेगी। आप सबसे अच्छे मौके की खोज में दिखेंगे। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। मुमकिन है कि आपके वरिष्ठ आपके साथ जरूरत से ज्यादा सख्ती से पेश आएँ। आपका सामना कठिनाईयों से हो सकता है। हांलाकि आप सभी कठिनाईयों पर धीरे-धीरे पराजित कर डालेंगे।
 
कर्क 
आप को अचानक अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है या किसी पुराने निवेश से बहुत अधिक लाभ हो सकता है। । व्यापार में, कोई भी आकस्मिक और अविवेकी निर्णय लेना उचित नहीं होगा। इस महीने घरेलू स्तर पर आपको मिला-जुला परिणाम मिलेगा। आध्यात्म की ओर आपका झुकाव हो सकता है बिजनेस को लेकर आप लंबी दूरी की यात्राएं कर सकते हैं। व्यापार में आपको विदेशी स्रोतों से लाभ मिल सकता है। परिवार के कुछ लोग आर्थिक मदद भी करते रहेंगे। प्रमोशन होगा और सैलेरी भी बढ़ सकती है। अधिकारियों से मदद मिलती रहेगी। सकारात्मक सोच के साथ काम के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। आपकी योग्यता में वृद्धि होगी। जल्दबाजी और जोखिम भरे कामों से दूर रहें। किसी पुरानी समस्या का समाधान होगा। इस समय पुराने रुके हुए काम भी पूरे हो सकते हैं। प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। इस महीने कैरियर को चमकाने के विशेष अवसर प्राप्त होगे। सेहत सामान्य रहेगी। कुछ लोगों को पेट खराब होने और सिर में दर्द की समस्या हो सकती है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »