29 Mar 2024, 10:56:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:47AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:48AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज आसानी से सब काम करके जीवन के स्कोप को बड़ा कर सकते हैं। अपनी एकाग्रता बनाएं रखें और अपनी सारी ऊर्जा उसमें लगा दें, ऐसा कुछ भी किसी को न कह बैठें, जो आपको भावनात्मक उलझन में फंसा दें। बिजनेस का विस्तार हो सकता है या पहले से खुले आउटलेट्स को नया रूप दे सकते हैं। पिछले सप्ताह में तनाव के साथ साथ चिंता के कारण होने वाला मानसिक तनाव आपके लिए काफी तकलीफ का कारण बना हुआ है।इस समय आपकी बाहरी स्थितियों के बदलने की तो बहुत ज्यादा उम्मीद नही की जा सकती तब भी आप अपने मानसिक तनाव में काफी कमी पायेंगे। यह कमी आपके अपनी विचारधारा और अपनी जॉब तथा संबंधों में समस्याएँ सुलझाने के तरीके को बदलने से आई है। इससे आपको शांति और उपलब्धि की भावना महसूस करने में काफी मदद मिलेगी।

इससे पहले कि आप दूसरों से प्यार की अपेक्षा करें, आपको खुद को प्यार करना सीखना होगा। आपको आज यही बात स्पष्ट रूप से सीखनी है। यह समय आपके लिए अपने मन की आवाज सुनने और खुद को वह प्यार और इज्जत देने का है जिसके आप हकदार हैं। इसके बाद आपको प्यार की तलाश में बाहर नही जाना पड़ेगा। इसकी जगह आपके आत्मविश्वास और आत्मसम्मान के कारण अच्छे ओर सार्थक लोग खुद आपकी जिंदगी में आना चाहेंगे। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संभंधित कार्य में अपने मित्रो और सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आप उनको अपना आभार देना न भूले और बदले में आप भी समय पड़ने पर उनकी सहायता करे। धन एवं नकदी प्रवाह में सुधार आयेगा। इस दिन आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी क्योकि आप अछा कमाएंगे पर साथ साथ आपके खर्चे घटाने आपके लिए मुश्किल होंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »