25 Apr 2024, 18:52:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मिथुन राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:45AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है। आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं, उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं, बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। आप आज ऊर्जा और आशा से भरे हैं। यह सकारात्मक भावना आपको पूरे दिन प्रेरित करती रहेगी चाहे आपके रास्ते में कितनी भी बाधाएं आयें। हालाँकि आपके स्वास्थ्य की स्थिति बहुत अच्छी नही कही जा सकती फिर भी आप बिस्तर पर तो पड़े नही रहेंगे।विशेषज्ञ से सलाह लेकर आप बहुत जल्दी अपने स्वास्थ्य में सुधार कर पायेंगे। संतुलित भोजन करें।

आज का दिन आपके लिए बहुत ख़ास है। आप अपने पुराने प्रेमी को वापस अपना लेंगे। यह सही है कि अलग होते हुए आपके बीच कुछ मतभेद जरूर थे। वापस एक साथ आने के बारे में अब भी आपको एक बार फिर से सोच लेना चाहिए क्योंकि आज का दिन कोई बड़ा फैसला करने के लिहाज से बहुत अच्छा नही कहा जा सकता। आपको इस बारे में सोचने के लिए काफी समय मिल जाएगा। आज आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता हैं। उन क्षेत्रों को देखे जहा पहले आपने कार्य नहीं किया है। अन्वेषण आप के लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा।आपको कुछ सार्थक मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी स्थानांतरण की योजना बना रहे है, तो आज का दिन काफी शुभ हो सकता है। आपको शीघ्र ही एक नई नौकरी या एक नए कार्यालय में भूमिका मिल सकती है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »