16 Apr 2024, 20:24:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 11 2019 2:45AM | Updated Date: Nov 11 2019 2:45AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आप आज उल्लास और कुछ कर गुजरने के मूड में हैं। आपके सामने आज भुत से अवसर आयेंगे और आप उनका पूरा लाभ उठाने के लिए बहुत उत्साह में हैं। आज अगर आप अपने दिल की सुनेंगे तो वित्तीय, निजी जीवन तथा संबंधों में भी बहुत सफलता मिलेगी। आज दिन घटनाओं भरा रहेगा और आप इसका हरपल आनंद उठाएंगे। आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव कर रहे हैं और कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। यह समय अपने शारीरिक फिटनेस को लेकर भी थोडा गंभीर होने के लिए बिलकुल ठीक है क्योंकि इस समय आपके गंभीर होने से सफलता की पूरी संभावना है।

दिन की शुरुआत में आपके और आपके पार्टनर के बीच मतभेद कुछ बढ़ सकते हैं लेकिन प्यार उनसे अधिक होने की वजह से बाद में सब कुछ ठीक हो जाएगा। शांति और अंतरंगता बनी रहेगी और दिन शांति से कट जाएगा। आप अपने प्रिय के साथ अपनी मनपसंद पिकनिक स्पॉट पर घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं। आपको विदेशी भूमि में स्थापित प्रतिष्ठित कंपनियों के साथ कार्य करने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है, और आपके विदेश में बसने का आपका सपना सच हो सकता है, हालाँकि दस्तावेज से जुड़े कुछ मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन इन मुद्दों का समय रहते हल हो जाएगा, और जब आपको सब कुछ मिल जाएगा जिसे आप चाहते थे तो धन की वर्षा भी आप पर होने लगेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »