29 Mar 2024, 11:07:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2019 3:08AM | Updated Date: Nov 10 2019 3:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपके लिए बहुत सारा काम है, व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें, परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है। ग्रहों का संकेत है कि आज चिंता का विषय शारीरिक के बजाय मानसिक स्वास्थ्य रहेगा। अगर आप कुछ समय से अजीब सा व्यवहार कर रहे हैं तो यह सबसे उपयुक्त समय है कि आप किसी अच्छे विशेषज्ञ की मदद लें। अगर आप अब इस पर ध्यान नही देंगे तो समस्या गंभीर हो जायेगी। कुछ तनाव की भी भूमिका है जिससे आप असहाय महसूस कर रहे हैं, इसके लिए भी आपको विशेषज्ञ की ही मदद लेनी होगी।

आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज की जरुरत होगी। बहुत सारे मुद्दों पर बात न करें क्योंकि इससे आपके सम्बन्ध की शांति भंग हो सकती है। यहाँ तक कि बहुत छोटी छोटी असहमतियां भी गंभीर विवादों का रूप धारण कर सकती हैं। आज चुप रहना ही बेहतरीन उपाय होगा। शान्ति बनाये रखकर अपने सम्बन्ध की सहज शक्ति में विश्वास रखें, मुश्किल समय भी गुजर जाएगा। दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे। आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा, ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »