कलयुग में इंसान की जीवन को आसान बना देती है श्री कृष्ण की बताई हुई यह बातें, कलयुग में लगभग हर व्यक्ति अपनी जीवनशैली अपने मन मुताबिक कर रहा है। हर व्यक्ति अपनी नींद, चैन और सुकून सब कुछ दाव पर लगा कर दिन रात बस पैसो के पीछे दौड़ लगा रहा है। इन पैसों से वह अपने परिवार और अपने लिए सुख सुविधा की सारे साधन जुटा सके। हालांकि कलयुग में जीवन सुखी बिताने के लिए भगवान श्री कृष्ण के इन चार बातों का ध्यान रखकर अपनी जिंदगी को और आसान बना सकते हैं।
पहली- भगवान श्री कृष्ण के अनुसार जो व्यक्ति कलयुग में दान करता है, उसका जीवन आसान हो जाता है दान करने का अर्थ है। किसी जरूरतमंद को वह चीज देना जो वह अपने आप पाने में सक्षम नहीं है। हालांकि दान करने से पहले या बाद में किसी को भी बताना नहीं चाहिए और उसे गुप्त रखना चाहिए।
दूसरी- आजकल लोगों के पास पूजा करने के लिए समय नहीं है, आज के इस दौर में कुछ गिने-चुने लोग ही रोजाना ध्यान और जप करते हैं। सिर्फ भगवान को प्रसन्न करने के लिए पूजा नहीं की जाती, बल्कि इंसान को अंतरात्मा से जोड़ने के लिए यह किया जाता है। अपने गलतियों को पहचान कर उसे सुधारने की कोशिश करने के लिए जप और ध्यान किया जाता है।
तीसरी- पैसो के पीछे भागते भागते कई बार व्यक्ति का मन और दिमाग दोनों एक दूसरे से विपरीत दिशा में चलने लगते हैं, और जाने अनजाने में व्यक्ति कोई ना कोई गलती कर बैठता है। लेकिन गीता में श्रीकृष्ण द्वारा दिए गए ज्ञान के अनुसार मन और दिमाग दोनों को काबू मैं रखने के लिए आत्मसंयम का होना बेहद जरूरी है।
चौथी- आजकल सत्य पर असत्य इतना हावी होने लगा है, कि सत्य और असत्य का पता लगाना किसी भी इंसान के लिए मुश्किल है। किसी भी व्यक्ति के बातों से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि वह सच बोल रहा है या झूठ, इसलिए भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि सत्य की राह पर चलेंगे तो जीवन आसान हो जाएगा।