ग्रहों की स्थिति आपके पक्ष में है, दिन की शुरुआत अच्छी होगी, विशेषत दोपहर से पहले। अपने ऑफिस सम्बन्धी कामों की योजना अगर हो सके तो दोपहर से पहले ही बनाएं, सफलता की सम्भावना अधिक है। शाम को या तो कुछ न करें या कोई हल्का फुल्का काम करें।कोई अप्रत्याशित व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। आज का दिन अपने स्वास्थ्य में सुधार और अपनी सेहत के लिए कोई दृढ संकल्प वाला कदम उठाने में बिताएं। अज आप काफी सख्त शारीरिक एक्सरसाइज वाली क्लास ज्वाइन या कोई डाइट शुरू कर सकते हैं लेकिन यह भी तय है कि आप चाहे जो सोचें, उस पर आसानी से चल पायेंगे। आप मानसिक सेहत के लिए भी सांस की एक्सरसाइज तथा योग आदि कर सकते हैं। स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां आज कम होंगी और आप इससे काफी हद तक आराम महसूस करेंगे।
आज आपके लिए प्यार और रोमांस जोखिमभरे साबित हो सकते हैं। आप आज ऐसे किसी आदमी से मिलेंगे जो धूर्त नही है और केवल गंभीर और सच्चे रिश्ते में यकीन रखता है लेकिन आपको इस आदमी के साथ रोमांटिक तरीके से नही जुड़ना है। पहले इस लड़के /लड़की से दोस्ती करके उन्हें यह जताने की कोशिश करें कि आप उनका कितना ख्याल रखते हैं। उनको अच्छे से जान लें और उन्हें भी जानने का मौका दें। आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे हुए हैं और आज आपके हैरान होने की संभावना है, क्यों की आपके प्रबंधन कौशल की वजह से आप पाएंगे की अपने कितना कुछ पाया है। आपके सारे बकाया कार्य पूर्ण हो जाएंगे और मुश्किल परियोजनाओं के रास्ते में जो रुकावट थी, वो पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। आप न केवल आसानी से अपने सभी कार्यो का बोझ खत्म करने में सक्षम होंगे बल्कि अपने उत्साह के साथ आप आसपास हर किसी को प्रभावित करने में भी सक्षम होंगे।