29 Mar 2024, 19:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कर्क राशि के जातको का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2019 1:15AM | Updated Date: Nov 9 2019 1:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी। इसीलिए अपने परिवार के साथ रहें और खुशियाँ बाँटें। आपको जीवन में निराशा से दो दो हाथ करने का नया तरीका निकलना होगा, जो आपके भीतर कई कारणों से भरी हुई है। आपकी भीतरी शक्ति समाधान तलाशने में मदद करेगी। आप आज खुद को थोडा अनियंत्रित सा महसूस करेंगे, काफी मेहनत भरे वर्कआउट सेशन के बाद आप खुद को चोकलेट का तोहफा देने वाले हैं लेकिन इसी पर तो आपको नियंत्रण करना है। चोकलेट केक की बजाय कुछ कम कैलोरी वाला मीठा खाएं। अगर आप जिम प्रशिक्षक की बताई हुई डाइट पर नही चलेंगे तो आपको शेप में आने में बहुत समय लग जाएगा।

ये समय अपने परिवार पर विशेष ध्यान देने के लिए अति उत्तम है। बच्चों की गतिविधियों की वजह से आप पुरे दिन व्यस्त रहेंगे। आप ऐसे समारोह में भाग ले सकते है, जिसमे आपका बच्चा गायन प्रतियोगिता या खेल में भाग ले रहा हो। आप अपने माता पिता के घर पर जाने की योजना भी बना सकते है, अगर वे कही दूर रहते है। आपके नजदीकी रिश्तेदर आपकी लघु लेकिन विचारशील प्रयासों की सराहना करेंगे। आज आप अपने आप पर संदेह कर सकते है और अपनी खुद की क्षमता को नजरअंदाज कर सकते हैं। यह सब आपके असुरक्षित व्यवहार की वजह से है जिसे आपको नियंत्रित करना होगा। एक गहरे स्तर पर दूसरों के साथ संदेशो का आदान प्रदान करने का प्रयास करें। इससे न केवल आप उन लोगों के साथ बेहतर सम्बन्ध बना सकोगे बल्कि आप कार्य प्रणाली को भी बेहतर तरीके से समझ पाओगे और आपको अपनी बहुमूल्य स्थिति के बारे में भी जानने में मदद मिलेगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »