19 Apr 2024, 06:54:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

2020 में बदल जाएगी राहु की चाल - ये 5 राशि वाले रहें...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2019 12:01PM | Updated Date: Nov 7 2019 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष
मेष राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपके साहस में वृद्धि होगी। लेकिन वैवाहिक जीवन में आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
 
वृष
गोचर के प्रभाव से आपका आर्थिक जीवन प्रभावित होगा। परिवार में भी कलह की स्थिति पैदा हो सकती है। बोलते समय सावधानी बरतें। 
 
मिथुन
इस वर्ष आपको शारीरिक और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको निर्णय लेने में कठिनाई होगी। किसी अंजान चीज को लेकर बेचैनी रह सकती है। 
 
कर्क
इस साल आपके विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन रही है। लेकिन आपके ख़र्चों में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। 
 
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर शुभ परिणामकारी रहेगा। इसके प्रभाव से आपकी आमदनी में इजाफा होगा। 
 
कन्या
इस साल आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बनते काम बिगड़ सकते हैं। अध्यात्म के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी।
 
तुला
इस वर्ष आपको भाग्य की बजाय अपनी मेहनत पर ही भरोसा करना होगा। क्योंकि राहु की पैनी दृष्टि आपके किस्मत के सितारों को कमजोर करेगी। 
 
वृश्चिक
यदि आप किसी शोध के कार्य में लगे हैं तो राहु का गोचर आपको उसमें सफलता दिलाएगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
 
धनु
पार्टनरशिप में कार्य करना बहुत अधिक फायदे का सौदा नहीं होगा। यह गोचर लाइफ पार्टनर से मतभेद का कारण भी बन सकता है। 
 
मकर
राहु के गोचर से आपके कर्ज में वृद्धि हो सकती है। इस वर्ष आपके शत्रु आपके ऊपर हावी रहेंगे। आपको उनके कुचक्र से बचना होगा।
 
कुंभ
इस वर्ष आपकी संतान को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप छात्र हैं तो उच्च शिक्षा में आपको दिक्कतें आ सकती हैं।
 
मीन
इस साल आपकी माता जी को शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके सुखों में भी कमी आ सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »