29 Mar 2024, 19:30:10 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मीन राशि के जातकों का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 20 2019 2:17AM | Updated Date: Oct 20 2019 2:26AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आप हर किसी पर विश्वास करने के मूड में रहेंगे। इसका नुक्सान यह है की आप किसी ऐसे आदमी के साथ भी अपनी बाते साझी कर सकते हैं जो दिल से आपका भला नही चाहता। इसीलिए पहले इस आदमियो के बारे सही से छानबीन कर लें। अगर आप पिछले कुछ समय से कार्यस्थल या घर पर किसी की बातो से असहमत हैं तो आज दोस्ती का हाथ बढाने के लिए अच्छा समय है। सेहत और स्वास्थ्य केवल शरीर की ही अवस्था नही है बल्कि इसका सम्बन्ध मन से भी है। इस बात को समझने के लिए आज का दिन बहुत उपयुक्त है। आज आपको चाहिए कि अपने मन में जमा हुआ सब अतिरिक्त कबाड़ साफ़ कर दें और खुद को शांति से समझकर देखें \असंभव को प्राप्त करने का प्रयत्न न करें। इसके स्थान पर जो आपके पास है उसका आनंद लें। आप पायेंगे कि आपको वो संतुष्टि मिल गई है जिसे आप पाना चाह रहे थे।

आज आपको अपने प्रिय के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसकी कोफ़्त आप पर निकाले। अगर आप भी उसी तरीके से पेश आयेंगे तो स्थिति बिगड़ते हुए देर नही लगेगी। इसकी बजाय, उसकी समस्या समझें और समझदारी से काम लेते हुए व्यवहार करें। वे आपके प्रति नरम भी होंगे और आपका अहसान भी मानेंगे। अगर अब नही तो बाद में जरुर ऐसा करेंगे। आप सक्रिय हैं और आज आपकी सक्रिय प्रकृति आपको शीर्ष पर रखेगी। आप सभी गतिविधियों के केंद्र पर हैं। आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। बस अपनी गति को बनाए रखने और आगे बढ़ते रहे। अब भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए बहुत कुछ है। आप अपने कार्य क्षेत्र को व्ययवस्थित रखें और समय-समय पर अपने दस्तावेजों को देखते रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »