29 Mar 2024, 04:05:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

वृषभ राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:28AM | Updated Date: Oct 19 2019 1:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

एकरसता आपको अच्छी न लगती। इससे आप बोर अनुभव करते हैं। आज आप काफी खुश और फ्लर्ट वाले मूड में होंगे। अपनी दिनचर्या बदलें। इसमें फिटनेस को जगह दें। किसी मनोरंजक गतिविधि में शामिल हो सकते हैं। आपके नए विचार से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगें। ऑफिस में नयी पहचान बनेगी। कुल मिलकर दिन हल्का-फुल्का गुजरेगा। काम कम रहेगा। आप सकारात्मकता के श्रोत बने रहेंगे। आप आज बिना किसी बात के तनावग्रस्त महसूस करेंगे। आज खुश बने रहना आपको जरा मुश्किल ही लगेगा लेकिन आपको यही करने की जरुरत है। आज एकांत में की जाने वाली गतिविधियाँ न चुनें। इसकी बजाय किसी पुराने दोस्त को बुलाकर गेट-टूगेदर रख लें। कोई अच्छी सी किताब पढने या फिल्म देखने से भी आपको अच्छा और शांत महसूस होगा।

आपके अपने प्रिय के साथ आज घूमने का प्लान चौपट हो सकता है। इस प्लान को रद्द करने के पीछे का कारण जाने के लिए अपने पार्टनर को बहुत अधिक परेशान न करें। आराम से घर पर बैठ कर अपना मनपसंद टीवी शो देखने से या कोई अच्छी सी किताब पढने से भी आपका दिन उतने ही मजे में कट सकता है। आप स्वभाव से गंभीर हैं और अपने कार्य करने के लिए प्रतिबद्धता का फल अब मिलने का समय है। दिन के अंत में प्रमुख वित्तीय लाभ की भी संभावना है जो आपने ईमानदारी और कड़ी मेहनत से अर्जित की है। लेकिन आपको केवल जिम्मेदारी और कर्तव्य की भावना से कार्य नहीं करना चाहिए बल्कि कार्यो को करने में हास्य की भावना विकसित करे ताकि आप को कार्य करते हुए आनंद की प्राप्ति हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »