20 Apr 2024, 13:42:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मेष राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 19 2019 1:22AM | Updated Date: Oct 19 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें। आज कोई दोस्त मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा। कोई आज आपको यह समझा पायेगा कि आपके खान-पान और गलत जीवनशैली के कारण आपका स्वास्थ्य किस प्रकार प्रभावित हो रहा है और फिर आप इसके लिए सुधारात्मक कदम उठा सकते हैं। अगर आप धूम्रपान करते हैं तो आज छोड़ने का फैसला ले सकते हैं, अगर फ़ास्ट फ़ूड बहुत खाते हैं तो आज आप अपने लिए स्वास्थ्यवर्धक चीजें खरीदेंगे।

अगर आप अपने रिश्ते को व्यवस्थित करना चाहते हैं , तो आज का दिन सर्वोत्तम है। अपने परिवार के मध्य में अपने आप को व्यक्त करें। आपके ग्रहों की स्थिति के कारण आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा जिससे की आपका परिवार खुश होगा। आज अपनों के साथ जश्न मनाने का एक बढ़िया दिन है। अपनी देखभाल और चिंता को दिखाने के लिए अपने परिवार के साथ समय बिताएं। आप के इन भावो को देखकर वे बहुत खुश होंगे। आज का दिन आपके लिए एक विवादास्पद दिन हो सकता है! आप का किसी के लिए बुदबुदाना या क्रोधित होना व किसी दूसरे के माध्यम से उन्हें पता चलने पर आपका पेशेवर जीवन बर्बाद हो सकता है। इसके अलावा, आप किसी से किसी और का रहस्य खोल सकते है जो की सही नहीं होगा इसलिए आसपास के ऐसे लोगो से उचित दुरी बना कर रखे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »