19 Apr 2024, 21:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

धनु राशि के जातको का मंगलवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 15 2019 1:54AM | Updated Date: Oct 15 2019 1:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज अप्रत्याशित रूप से काफी खर्च हो सकता है। आप कोई ऐसी चीज खरीद सकते हैं जिसकी आपको जरुरत नही है लेकिन आपको अच्छी लगती है, इससे आपकी वित्तीय स्थिति काफी प्रभावित भी होगी। अपनी इस खर्च करने की प्रवृति पर नियंत्रण रखें तो दिन शांति से गुजर जाएगा। आपको आज कुछ नयी वित्तीय योजनायें भी पता चलेंगी। आज आपको यह अनुभव होगा कि खुश रहना काफी हद तक शारीरिक स्वास्थ्य पर निर्भर करता है और अगर आप अपनी सेहत के लिए हानिकारक आदतों में लगे रहे तो आप किसी भी चीज का आनंद नही ले पायेंगे। आज का दिन उन बदलावों को दिनचर्या में शामिल करने के लिए बहुत अच्छा है जो आपको फिट रहने के लिए जरुरी हैं।इसीलिए आज ही उन्हें अपनाने का संकल्प लें।

अगर आप अपने सम्बन्ध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे। जिनका सम्बन्ध है, वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं। ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं। अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं। आप में लोगों के जीवन में एक फर्क लाने एवं उनकी सहायता का भाव रहेगा। आप धर्मार्थ कार्य में शामिल हो सकते है जो की आपका समय और प्रतिबद्धता को छीन सकता है। आपको ये निर्णय लेना होगा की धर्मार्थ कार्यो से जुड़े रहकर कुछ करना चाहते है, जिससे आपके वित्तीय स्थिति पर प्रभाव पड़े या वापस अपने कार्य क्षेत्र से जुड़कर धन की वृद्धि करना चाहते है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »