29 Mar 2024, 20:52:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

कन्या राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 14 2019 3:17AM | Updated Date: Oct 14 2019 3:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पिछले कुछ समय से आप आवेग के प्रभाव में आकर फैसले ले रहें हैं, लेकिन आज आपको योजना बनाकर सही ढंग से काम करने की महता का पता चलेगा। इसी से आपकी प्रवृति बदल जायेगी और आपके काम का ढंग नियोजित होता जाएगा।  योजना बनाने के लिए कभी देर नही होती, जब जागो तभी सवेरा। योजना बनाकर आप सभी कामो को सही ढंग से कर भी पायेंगे। लोगों ने आपको बुरा आदमी समझ लिया है।  उन्हें समझने दें और निराश न हों। समय क एगुजरने के साथ साथ उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि आप कैसे आदमी हैं। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में एक बार फिर से सोच लें आपको क्या क्या करना है और क्या नही इन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए तैराकी करें और दौड़ लगायें।  

आपके सितारे आपको अपने सपनों के राजकुमार से मिलाने की स्थिति बना रहे हैं। वह काफी साहसिक होगा/होगी, उनकी खुशमिजाजी भी देखने लायक होगी। जैसा आप सोच रहे थे वह बिलकुल वैसा तो नही होगा लेकिन उसके काफी करीब होगा।  इसीलिए उसके लिए अपनी पसंद जाहिर करने में न हिचकें और लगे हाथ अपनी भावनाओं का इशारा भी दे ही दें। आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है, हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »