20 Apr 2024, 06:38:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

करवाचौथ के दिन महिलाएं करें ये उपाय - मिलेगा बड़ा लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 12:03PM | Updated Date: Oct 13 2019 12:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष 
अगर आपकी मेष राशि है और आप करवा चौथ करने जा रही हैं तो याद से पूजा के समय गुलाबी रंग के कपड़े ही पहनकर पूजा करें। ऐसा करने से आपको अच्छा फल प्राप्त होगा साथ ही पूजा के दौरान गुलाब के फूल से चाँद का पूजन करें और इसके साथ गुड़ का भोग लगाएं साथ ही साथ गौरी सुताय नमः इस मंत्र का जाप अवश्य करें।
 
वृषभ 
वृष राशि की महिलाओं के लिए इस करवा चौथ शुभ रंग सिल्वर और लाल होगा। इन दो विशेष रंग के कपड़े पहनकर अगर आप पूजा करती हैं तो आपके जीवन में पति के प्यार में कभी कमी नहीं आएगी साथ ही पूजा के दौरान नारियल खोपरा विशेष रूप से भोग में लगाएं और पुजा के दौरान अलंपटाय नमः मन्त्र का जाप करें।
 
मिथुन 
अगर आपकी राशि मिथुन है तो आपके लिए हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना बहुत शुभ माना जाएगा। बता दें कि ऐसा करने से आपके पति की आयु लंबी होगी और पूजन के दौरान विशेष रूप से मोतीचूर के लड्डू का भोग लगायें और वरप्रदाय नमः मन्त्र का जाप अवश्य करें।
 
कर्क 
कर्क राशि की महिलाएं अगर इस करवा चौथ लाल या फिर सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करती हैं तो आपकी सारी मनोकामनाएं अवश्य पूरी होंगी। इसके अलावा अगर आप भगवान के भोग में भी सफेद बर्फी का उपयोग करती हैं तो आपको अपने पति का दोगुना प्यार ज़रूर से मिलेगा। साथ ही पूजा के दौरान ईशान-पुत्राय नमः मन्त्र का जाप करें।
 
सिंह 
जिन विवाहिता महिलाओं की राशि सिंह है इन्हें व्रत के दौरान लाल और सुनहरे रंग के वस्त्र पहनने से लाभ की प्राप्ति होगी साथ ही पूजा के दौरान इन्हें गुड़ से बनी हुई मिठाइयों का भोग लगाना है और हेरम्बाय नमः मन्त्र का जाप करना शुभदायक रहेगा|
 
कन्या 
कन्या राशि की विवाहिता महिला को व्रत के दिन गहरे नीले रंग के वस्त्र पहनने से लाभ होगा और पूजा के दौरान इन्हें मीठे फलों का भोग लगाना है साथ ही कुमार-गुरवे नमः मन्त्र का जाप अवश्य करना है |
 
तुला 
तुला राशि की महिलाओं को करवाचौथ के दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा और खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा साथ ही पूजन के दौरान लंबकर्णाय नमः मन्त्र का जाप करना न भूले |
 
वृश्चिक 
वृश्चिक राशि की महिलाओं के लिए करवाचौथ के दिन डार्क गुलाबी रंग के वस्त्र पहन कर पूजा करना विशेष फलदायी साबित होगा साथ ही इन्हें दूध और केसर का भोग लगाना है और पूजा के दौरान भीमाय नमः मन्त्र का जाप अवश्य करें |
 
धनु 
जिन महिलाओं की राशि धनु है उन्हें व्रत के दौरान हल्के जमुनी रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा और पूजा के दौरान केले का भोग लगायें साथ ही सुमुखा नमः मन्त्र का जाप करें।
 
मकर 
करवा चौथ के शुभ अवसर पर मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। याद रखें कि इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से आपकी मनचाही मुराद पूरी हो सकती है इसके साथ ही पुजा के दौरान बेसन की बर्फी का भोग लगाये और मेघनादाय नमः मन्त्र का जाप जरुर करें।
 
कुम्भ 
जिन महिलाओं की राशि कुम्भ है उन्हें व्रत के दौरान बड़े फूलों वाले रंगीन वस्त्र धारण करना है और पूजन के दौरान इन्हें चांदी के बर्तन में केसर वाले दूध और बेल पत्र का भोग लगाना बेहद शुभ साबित होगा और साथ ही अधनाथय नमः मन्त्र का जाप अवश्य करें। 
 
मीन 
मीन राशि वाली सुहागिन महिलाओं को इस दिन केसरिया या सुनहरे रंग के वस्त्र पहनना शुभ रहेगा और पूजन के दौरान इन्हें अपने हांथों से बने सूजी अथवा मूंग के दाल के हलवे का दूर्वा से भोग लगाना शुभ रहेगा साथ ही इन्हें पुजा के दौरान गजवक्त्राय नमः मन्त्र का जाप करना लाभकारी रहेगा।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »