29 Mar 2024, 12:46:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातको का रविवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 13 2019 1:51AM | Updated Date: Oct 13 2019 1:51AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

खुशियाँ मनाने का समय है। आपके किसी करीबी की शादी है।इस जोड़े को आपसे बहुत शुभकामनाएँ मिलेंगी। अगर किसी से प्यार करते हैं तो उससे शादी के बारे में सोच सकते हैं। जो पहले से शादीशुदा हैं, उनके लिए पार्टी में मजे करने का समय है। आज किसी परिजन को थोडा बीमार होने के कारण आपकी देखभाल की जरुरत पड़ सकती है। आप खुद को उसकी देखभाल के लिए तैयार पायेंगे। लेकिन साफ़-सफाई का ध्यान रखें और हाथों को कई बार धोएं। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।आज छोटी-छोटी चीजों के बारे में विशेष सावधानी रखें क्योंकि आज आपको कई तरह के संक्रमन होने का खतरा है।

इस समय आपको अपने संबंधों से एक कदम पीछे हटकर अपने जीवन की बड़ी तस्वीर को ध्यान से देखना चाहिए। आप पायेंगे कि आप एक तरह की भूलभुलैया में फंसे हुए है और इससे आप यह तक भी नही समझ पा रहे कि आप वास्तव में अपने सम्बन्ध से क्या अपेक्षा रखते हैं। यह समय सारे अतिरिक्त कबाड़ को हटाकर अपने सम्बन्ध को स्पष्ट रूप से जांचने का है ताकि आप सही फैसले ले सकें। आज आपको अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आप हमेशा अपने धन को लेकर उत्तरदायी और जिम्मेदार रहे है पर ये समय अपने आप को थोड़ी खुशिया देने का समय है। आप अपने लिए कुछ उपहार ले सकते है जो की काफी हद तक आपको तनाव से मुक्ति दिलाने में सहायक होगा। आप दुसरो का काफी ध्यान रखते है पर आज अपने लिए कुछ समय निकालकर अपने ऊपर कुछ खर्च करे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »