25 Apr 2024, 19:18:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

तुला राशि के जातकों का शनिवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 12 2019 1:45AM | Updated Date: Oct 12 2019 1:47AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

यात्रा संभावित है ,हालाँकि हमारा सुझाव यह है कि किसी रोमांचक ताबड़तोड़ यात्रा के स्थान पर शांतिपूर्वक अपनी छुट्टियाँ बिताएं। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर अधिकतर लापरवाह ही रहते हैं लेकिन आज आप असामान्य रूप से अपने स्वास्थ्य और फिटनेस कार्यक्रम में रुचि लेंगे।आप कोई शारीरिक गतिविधि वाली क्लास ज्वाइन कर सकते हैं। आप अपने खाने में भी बदलाव लायेंगे .आप अधिक स्वास्थ्यकर विकल्प चुनेंगे। अब से आप काम या पार्टी जो भी करें,आप अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखने के मूड में हैं। 

आपके रिश्ते में हाल-फिहाल काफी उलझनें रही हैं और आप अपने पार्टनर के इशारे या जो वह आपको समझाना चाह रहे हैं वह नही समझ पाए हैं। आज आपको अपने पार्टनर के बारे में कोई ऐसी सूचना मिलेगी जिससे आपको स्थिति को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। आप इसके आधार पर कोई निर्णयात्मक कदम भी उठा सकते हैं लेकिन ऐसा करते हुए भी शांति बनाये रखें। आपकी वित्तीय नियोजन और कड़ी मेहनत ने रंग दिखाया है। जो लोग पहले आप पर शक करते थे और आपके निर्णय से सहमत नहीं होते थे , वे आपके तर्क और दूरदर्शिता की आपकी शक्तियों से प्रभावित होंगे। वित्तीय सफलता की इस अवधि का आप आनंद लें। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »