20 Apr 2024, 04:03:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

इस राशि को मिलने वाला है अपना खोया हुआ प्यार...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:36PM | Updated Date: Oct 11 2019 12:36PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

राशियों के अनुसार हमारे आने वाले अच्‍छे बूरे समय का पता चलता है। क्या कहती है ग्रहों की चाल। आज का दिन किस राशि का कैसा बीतेगा। आज के दिन ऐसा क्या करना रहेगा फलदायी और क्या चीज आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हर दिन एक समान नहीं होता। कभी कोई दिन आपके लिए किसी खुशखबरी लेकर आता है, तो कभी हमारे सामने कई चुनौतियां भी खड़ी हो जाती हैं।
 
मेष
आज आप अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, मन में भरोसा बनाए रखें। आज आप परिणामों की अपेक्षा न रखें। वही काम हाथ में लें, जिसे आप खुद कर सकते हों।
 
वृष
आज आपके जीवन में थोड़ा सकारात्मक परिवर्तन शुरु हो रहा है। अपने जीवनसाथी के साथ कहीं सफर पर जा सकते हैं, जो आपके लिए बहुत अच्छी रहेगी।
 
मिथुन
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ है।  कारोबार में नई बुलंदियों को छुएंगे। व्यापार के विस्तार के लिए यह अच्छा समय है। खर्च में बढ़ोतरी होगी। परिवार के किसी सदस्य के बीमार होने से परेशान होंगे। 
 
कर्क
आज के दिन आपको खुशी और सफलता मिलेगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख- शांति से दिन व्यतीत करेंगे। नौकरी करने वालों को लाभ होगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। कार्य में यश मिलेगा। स्त्री मित्रों के साथ मुलाकात आनंद देगी। अपने अधीनस्थ व्यक्तियों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
 
सिंह
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। किसी करीबी से अनबन होगी। अपने बड़बोलेपन की वजह से संबंध टूटेंगे। कार्यक्षेत्र पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा।
 
कन्या
आज का दिन आपके लिए बहुत शानदार है। लक्ष्यों को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कोई लाभ, कोई सफलता अचानक से मिलेगी। 
 
तुला
आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला है। अपनी वेशभूषा और साज-सज्जा को लेकर भी जरा अधिक ही सचेत रहेंगे किसी की आलोचना में न पड़ें। 
 
वृश्चिक 
पारिवारिक कलह- द्वेष का अवसर न आए, इसका ध्यान रखें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमियों से बचें। मन में उत्पन्न नकारात्मक विचारों को दूर भगाने की कोशिश करें। विद्या प्राप्ति में विद्यार्थियों को अवरोध आएगा। अनावश्यक धन खर्च न हो, इसका ध्यान रखें। शारीरिक तथा मानसिक अस्वस्थता आपको बेचैन बनाएगी।
 
धनु
आज के दिन आप अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखेंगे। आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकेंगे। किसी तीर्थयात्रा पर जाएंगे। सगे संबंधियों और मित्रों के आगमन से मन खुश रहेगा। दांपत्यजीवन में निकटता और मधुरता रहेगी। मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने का आनंद प्राप्त होगा।
 
मकर
आज का दिन आपके लिए शुभ प्रभाव वाला है। मन में उम्मीदें और आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा. प्रेमी या जीवनसाथी के प्रति प्यार जताएंगे। 
 
कुंभ
आज का दिन आपके लिए बेहद यादगार रहेगा। यदि यात्रा कर रहे हैं तो यह सुखद रहेगी। पैसों की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। कोई कर्ज आज चुकता हो सकता है।
 
मीन
आज आप अजीब तरह से वर्ताव करेंगे। आप हार साम दाम दंड भेद हर चीज का उपयोग कर विरोधियों को सबक सिखाने की योजना बन सकते हैं। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »