19 Apr 2024, 20:28:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातकों का शुक्रवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 11 2019 12:54AM | Updated Date: Oct 11 2019 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज का दिन आपके लिए विशेष है क्योंकि आज आप किसी दूसरे शहर में रहने वाले से या विदेश में किसी से संपर्क स्थापित करेंगे। यह आपके करियर के लिए फायदेमंद होगा। अपने मेल देख लें क्योंकि मेलबॉक्स में कोई महत्वपूर्ण अवसर आपकी प्रतीक्षा कर रहा हैǀ विदेश में रह रहा कोई मित्र आपको साथ काम करने के लिए आमंत्रित कर सकता है।शुभ रंग सफ़ेद है। आपकी सेहत बहुत अच्छी है लेकिन आपको इसी सेहतमंद अवस्था का मजा लेते रहने के लिए कुछ आधारभूत सावधानियां तो रखनी ही होंगी।
 
समय पर कदम उठा लेने से आप बिमारियों से बचे रह सकते हैं। अब अपने स्वास्थ्य कार्यक्रम को गंभीरता से लेने का समय है और उन सब अच्छे व्यायामों को शुरू करने का भी जिनके बारे में आप हमेशा से सोचते रहे हो लेकिन कभी उन्हें पूरे करने का उत्साह नही जुटा पाए हो।  आज का दिन कई चीजों को ग्रहण करने का दिन है। इस तरह से आप बे फालतू के झगड़े से बच जायेंगे परन्तु कभी कभी आपको बोलने की भी आवश्यकता है। अगर आपके साथी का दृष्टिकोण और व्यव्हार आपको परेशान कर रहा है , तो अपने साथी से इस मुद्दे पर वार्तालाप करे।
 
इन बातो से आप बेहतरी की दिशा में आगे बढ़ेंगे। आपको अपने मूल्यों और सिद्धांतों के कारण जाना जाता है। अपनी सीमा के भीतर कार्य करे। आज आपको लक्ष्यों को पूरा करने के लिए मुश्किलो का सामना करना पड़ सकता हैं। उन क्षेत्रों को देखे जहा पहले आपने कार्य नहीं किया है। अन्वेषण आप के लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा।आपको कुछ सार्थक मिल सकता है। अगर आप अपनी नौकरी स्थानांतरण की योजना बना रहे है, तो आज का दिन काफी शुभ हो सकता है। आपको शीघ्र ही एक नई नौकरी या एक नए कार्यालय में भूमिका मिल सकती है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »